![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच/नई दिल्ली: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Railway Recruitment Board (RRB) ने ग्रुप D के 22,195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 02 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया देशभर में आयोजित की जाएगी। भर्ती का संक्षिप्त विवरण
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुल्क
आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)
शैक्षणिक योग्यता
शारीरिक दक्षता (Physical Eligibility)पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
महिला उम्मीदवारों के लिए:
युवाओं के लिए सुनहरा अवसररेलवे में स्थायी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। बड़ी संख्या में रिक्त पदों के कारण प्रतियोगिता भी कड़ी रहने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं। (मालवांचल मित्र के लिए विशेष समाचार) |
मालवांचल मित्र, नीमच/नई दिल्ली: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Railway Recruitment Board (RRB) ने ग्रुप D के 22,195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 02 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया देशभर में आयोजित की जाएगी।
संस्था: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नाम: ग्रुप D
कुल पद: 22,195
विज्ञापन संख्या: 09/2025
नौकरी स्थान: अखिल भारतीय स्तर
वेतन: ₹18,000 प्रतिमाह (लेवल-1)
आवेदन की अंतिम तिथि: 02 मार्च 2026
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 31 जनवरी 2026
अंतिम तिथि: 02 मार्च 2026
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500
एससी / एसटी: ₹250
भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 33 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं / मैट्रिक पास
या
आईटीआई / अप्रेंटिस (NCVT) प्रमाणपत्र
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
35 किलोग्राम वजन 100 मीटर तक 2 मिनट में उठाकर ले जाना
1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में (एक ही अवसर)
महिला उम्मीदवारों के लिए:
20 किलोग्राम वजन 100 मीटर तक 2 मिनट में उठाकर ले जाना
1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में (एक ही अवसर)
रेलवे में स्थायी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। बड़ी संख्या में रिक्त पदों के कारण प्रतियोगिता भी कड़ी रहने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
(मालवांचल मित्र के लिए विशेष समाचार)