![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवा के लिए समर्पित संस्था इनर व्हील क्लब नीमच द्वारा मां शारदा के पूजन का पर्व नवरात्रि पर कन्या पूजन एवं कन्या भोज के माध्यम से बड़े ही उत्साह से बनाया गया। संस्था की पूर्व अध्यक्ष डॉ माधुरी चौरसिया ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पीएम शासकीय माध्यमिक विद्यालय नीमच में 61 कन्याओं को भोजन कराया गया एवं स्टील की पानी की बोतल उपहार में दी गई । इस आयोजन में क्लब की सदस्याओं पी.डी.सी. संगीता जोशी, सिम्मी सलूजा एवं सचिव अलका श्रीवास्तव का आर्थिक सहयोग रहा | कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं ओलीवर गोल्डी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पूर्व अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा के सहयोग से तीन बड़े डस्टबिन एवं सुमन अहीर द्वारा कई फिनाइल की बोतल एवं अलका श्रीवास्तव द्वारा सैनिटाइजर प्रदान किए गए । इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, पूर्व अध्यक्ष तृप्ति दुआ, सरिता पाटीदार, आई.एस.ओ. रागिनी कालरा, शारदा तौर, सरिता गोयल, प्रीति ग्रोवर, शशि मोगा, दिव्या गोयल सहित बड़ी संख्या में स्टाफ के सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का सफल संचालन तृप्ति दुआ ने किया एवं आभार सचिव अलका श्रीवास्तव ने माना। |
नीमच । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवा के लिए समर्पित संस्था इनर व्हील क्लब नीमच द्वारा मां शारदा के पूजन का पर्व नवरात्रि पर कन्या पूजन एवं कन्या भोज के माध्यम से बड़े ही उत्साह से बनाया गया।
संस्था की पूर्व अध्यक्ष डॉ माधुरी चौरसिया ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पीएम शासकीय माध्यमिक विद्यालय नीमच में 61 कन्याओं को भोजन कराया गया एवं स्टील की पानी की बोतल उपहार में दी गई । इस आयोजन में क्लब की सदस्याओं पी.डी.सी. संगीता जोशी, सिम्मी सलूजा एवं सचिव अलका श्रीवास्तव का आर्थिक सहयोग रहा |
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं ओलीवर गोल्डी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत पूर्व अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा के सहयोग से तीन बड़े डस्टबिन एवं सुमन अहीर द्वारा कई फिनाइल की बोतल एवं अलका श्रीवास्तव द्वारा सैनिटाइजर प्रदान किए गए ।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, पूर्व अध्यक्ष तृप्ति दुआ, सरिता पाटीदार, आई.एस.ओ. रागिनी कालरा, शारदा तौर, सरिता गोयल, प्रीति ग्रोवर, शशि मोगा, दिव्या गोयल सहित बड़ी संख्या में स्टाफ के सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का सफल संचालन तृप्ति दुआ ने किया एवं आभार सचिव अलका श्रीवास्तव ने माना।