![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में किशनभाई समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सत्र एवं मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा अगस्त एवं सितंबर माह में पारित दोषमुक्ति के निर्णयों वाले प्रकरणों की समीक्षा की गई। साथ ही जिले के विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन चिन्हित, जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। बैठक में गुजरात राज्य विरुद्ध किशनभाई एवं अन्य के प्रकरण में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के परिप्रेक्ष्य में चर्चा की गई। उक्त निर्णय में प्रत्येक जिले में जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही न्यायालय द्वारा पारित दोषमुक्ति के प्रत्येक निर्णय की प्रतिमाह जिला दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं जिला अभियोजन अधिकारी की समिति द्वारा समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास तथा अभियोजन अधिकारी विवेक सोमानी एवं पारस मित्तल उपस्थित थे। |
नीमच। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में किशनभाई समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सत्र एवं मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा अगस्त एवं सितंबर माह में पारित दोषमुक्ति के निर्णयों वाले प्रकरणों की समीक्षा की गई। साथ ही जिले के विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन चिन्हित, जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। बैठक में गुजरात राज्य विरुद्ध किशनभाई एवं अन्य के प्रकरण में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के परिप्रेक्ष्य में चर्चा की गई।
उक्त निर्णय में प्रत्येक जिले में जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही न्यायालय द्वारा पारित दोषमुक्ति के प्रत्येक निर्णय की प्रतिमाह जिला दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं जिला अभियोजन अधिकारी की समिति द्वारा समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास तथा अभियोजन अधिकारी विवेक सोमानी एवं पारस मित्तल उपस्थित थे।