![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ’ अभियान के संचालन को लेकर जिला कार्यालय में कामकाजी बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार तथा संभाग प्रभारी सुरेश आर्य एवं जिला प्रभारी सुभाष पटेल की सहमति से अभियान के लिए टोली गठन एवं कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राकेश पप्पू जैन, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, अशोक विक्रम सोनी, नरेंद्र मालवीय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित मंचासीन रहे। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ,सहित नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू मनासा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा निर्धारित कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में अभियान के प्रभावी संचालन, टोली गठन एवं आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास ने किया तथा आभार जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी ने माना। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई। |
नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ’ अभियान के संचालन को लेकर जिला कार्यालय में कामकाजी बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार तथा संभाग प्रभारी सुरेश आर्य एवं जिला प्रभारी सुभाष पटेल की सहमति से अभियान के लिए टोली गठन एवं कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राकेश पप्पू जैन, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, अशोक विक्रम सोनी, नरेंद्र मालवीय एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित मंचासीन रहे। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ,सहित नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू मनासा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा निर्धारित कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
बैठक में अभियान के प्रभावी संचालन, टोली गठन एवं आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास ने किया तथा आभार जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी ने माना। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई।