![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाला एक घटनाक्रम हुआ है। यहां खेत पर सिंचाई कर रहे एक किसान की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। दर्दनाक हादसे से जुड़ी ये खबर थाना क्षेत्र के ग्राम महुड़िया की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम महुड़िया में रहने वाले 35 वर्षीय किसान अशोक पिता रमेश राठौर निवासी कराड़िया महाराज अपने खेत पर सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत पर मेड़ पर लगे विद्युत पोल का तार टूटकर झाली पर आ गिरा। जिससे करंट फैल गया और अशोक उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजन अशोक को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया हैं वहीं जीरन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। |
नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाला एक घटनाक्रम हुआ है। यहां खेत पर सिंचाई कर रहे एक किसान की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। दर्दनाक हादसे से जुड़ी ये खबर थाना क्षेत्र के ग्राम महुड़िया की है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम महुड़िया में रहने वाले 35 वर्षीय किसान अशोक पिता रमेश राठौर निवासी कराड़िया महाराज अपने खेत पर सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत पर मेड़ पर लगे विद्युत पोल का तार टूटकर झाली पर आ गिरा। जिससे करंट फैल गया और अशोक उसकी चपेट में आ गए।
घटना के बाद परिजन अशोक को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया हैं वहीं जीरन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।