![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
रामपुरा। नगर की प्राचीन आराध्य शक्तिपीठ महामाया दुधाखेड़ी माता मंदिर परिसर में 22 अक्टूबर की शाम भक्ति, संगीत और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। महामाया माता की आरती के पश्चात भव्य सार्वजनिक गरबा-डांडिया रास महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गरबा प्रेमियों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देर रात तक माता परिसर में भक्ति गीतों की धुन पर गरबा और डांडिया रास देखने को मिला। माता की आरती के साथ शुरू हुए इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय माहौल कर दिया। महामाया दुधाखेड़ी मंदिर समिति की पहल पर लगातार दूसरे वर्ष सामूहिक गरबा-डांडिया रास महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ नगरवासियों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। माता के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु देर रात तक गरबा करते हुए उत्सव का आनंद लेते रहे। कुल मिलाकर नगर में भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला, इस अवसर पर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। |
रामपुरा। नगर की प्राचीन आराध्य शक्तिपीठ महामाया दुधाखेड़ी माता मंदिर परिसर में 22 अक्टूबर की शाम भक्ति, संगीत और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। महामाया माता की आरती के पश्चात भव्य सार्वजनिक गरबा-डांडिया रास महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गरबा प्रेमियों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देर रात तक माता परिसर में भक्ति गीतों की धुन पर गरबा और डांडिया रास देखने को मिला। माता की आरती के साथ शुरू हुए इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय माहौल कर दिया।
महामाया दुधाखेड़ी मंदिर समिति की पहल पर लगातार दूसरे वर्ष सामूहिक गरबा-डांडिया रास महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ नगरवासियों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। माता के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु देर रात तक गरबा करते हुए उत्सव का आनंद लेते रहे। कुल मिलाकर नगर में भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला, इस अवसर पर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।