![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मनासा। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दरगपुरा घाटी के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश पिता बाबूलाल (35 वर्ष), निवासी दरगपुरा, मनासा में दूध बेचकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दरगपुरा घाटी के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश के सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया। |
मनासा। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दरगपुरा घाटी के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश पिता बाबूलाल (35 वर्ष), निवासी दरगपुरा, मनासा में दूध बेचकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दरगपुरा घाटी के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश के सिर में गंभीर चोट आई।
घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया।