![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मनासा। नगर परिषद द्वारा आयोजित दशहरा मैले में इस वर्ष विधायक अनिरूध्द माधव मारू, न.प. अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि ने अनूठी पहल करते हुए मैले के आयोजन को नई दिशा दे दी। जिसकी पूरे नगर में चर्चा हो रही है और हर कोई विधायक मारू अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि की पहल की सराहना कर रहा है। दरअसल, मनासा नगर में आयोजित दशहरा मैले में गौरवशाली पल एवं अवसर उस समय आया। जब यहां राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग, उनकी पत्नियां एवं परिवार के अन्य सदस्यों का नहीं बल्कि सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एवं समाज में ही अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाली नारी शक्ति का सम्मान आयोजन में हुआ। विधायक अनिरूध्द माधव मारू और नगर परिषद अध्यक्ष सीमा—अजय तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की महिलाओं के सम्मान की इस अनूठी पहल ने आयोजित दशहरा मैले को यादगार बना दिया। हर वर्ष आयोजित मैले में संस्कति, परम्परा और सामाजिक एकता की मिसाल तो नजर आती ही है, लेकिन इस वर्ष हुई नई और अनूठी पहल की चर्चाएं भी नगर में जोरो—शोरों से हो रही है। इस ऐतिहासिक आयोजन में अपना सम्मान पाकर महिलाओं ने भी अपनी खुशी जायर करते हुए कहां कि नगर परिषद की द्वारा आयोजित भव्य दशहरा मैले को सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए पूरी टीम का धन्यवाद और सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं। इनका हुआ सम्मान— दशहरा के उपलक्ष्य पर आयोजित मैले में सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी सरला गुलाटी, टीना माहेश्वरी, सावित्री समदानी, लक्ष्मी पुरोहित, मीना लड़ा, अरस्तू, मीनू गुलाटी, गायत्री विजयवर्गी और प्रीति बिल्लु व्यास सहित अन्य महिलाओं का सम्मान हुआ। |
मनासा। नगर परिषद द्वारा आयोजित दशहरा मैले में इस वर्ष विधायक अनिरूध्द माधव मारू, न.प. अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि ने अनूठी पहल करते हुए मैले के आयोजन को नई दिशा दे दी। जिसकी पूरे नगर में चर्चा हो रही है और हर कोई विधायक मारू अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि की पहल की सराहना कर रहा है।
दरअसल, मनासा नगर में आयोजित दशहरा मैले में गौरवशाली पल एवं अवसर उस समय आया। जब यहां राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग, उनकी पत्नियां एवं परिवार के अन्य सदस्यों का नहीं बल्कि सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एवं समाज में ही अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाली नारी शक्ति का सम्मान आयोजन में हुआ।
विधायक अनिरूध्द माधव मारू और नगर परिषद अध्यक्ष सीमा—अजय तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की महिलाओं के सम्मान की इस अनूठी पहल ने आयोजित दशहरा मैले को यादगार बना दिया। हर वर्ष आयोजित मैले में संस्कति, परम्परा और सामाजिक एकता की मिसाल तो नजर आती ही है, लेकिन इस वर्ष हुई नई और अनूठी पहल की चर्चाएं भी नगर में जोरो—शोरों से हो रही है।
इस ऐतिहासिक आयोजन में अपना सम्मान पाकर महिलाओं ने भी अपनी खुशी जायर करते हुए कहां कि नगर परिषद की द्वारा आयोजित भव्य दशहरा मैले को सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए पूरी टीम का धन्यवाद और सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।
इनका हुआ सम्मान—
दशहरा के उपलक्ष्य पर आयोजित मैले में सामाजिक क्षेत्रों से जुड़ी सरला गुलाटी, टीना माहेश्वरी, सावित्री समदानी, लक्ष्मी पुरोहित, मीना लड़ा, अरस्तू, मीनू गुलाटी, गायत्री विजयवर्गी और प्रीति बिल्लु व्यास सहित अन्य महिलाओं का सम्मान हुआ।