![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। पुलिस मुख्यालय (पीटीआरआई) भोपाल के निर्देशानुसार, नीमच जिला एसपी राजेश व्यास एवं एएसपी हेमलता अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में दिनांक- 23 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला अस्पताल सिविल सर्जन महेंद्र पाटिल से समन्वय कर डॉक्टर पियूष गर्ग की टीम के साथ थाना प्रभारी यातायात की टीम द्वारा सड़क दुर्घटना के संभावित क्षेत्र सगराना घाटी (ब्लैक स्पॉट) चित्तौड़गढ़ रोड नीमच पर स्थानीय होटल संचालक, ट्रक चालको, दुकानदारों एवं रहवासियों को दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति की सहायता, फर्स्ट एड एवं अस्पताल तक पहुंचाने की सुरक्षित प्रकिया डेमोंस्ट्रेशन कर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित राहवीर योजना, पीएम राहत कैशलेश ट्रीटमेंट योजना, हिट एंड रन योजना के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं लाभों को जन-जन तक प्रचारित कर जानकारी दी गई। यातायात पुलिस नीमच आमजन से अपील करती है कि दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहनें एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाएं। चार पहिया वाहन में यात्रा करते समय चालक सहित सभी यात्री सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा शराब पीकर या नशे की स्थिति में किसी भी प्रकार का वाहन न चलाये । सड़क दुर्घटनाओ मे घायल/पीडित की सहायता कर मानवीयता का परिचय दें, सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। |
नीमच। पुलिस मुख्यालय (पीटीआरआई) भोपाल के निर्देशानुसार, नीमच जिला एसपी राजेश व्यास एवं एएसपी हेमलता अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में दिनांक- 23 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला अस्पताल सिविल सर्जन महेंद्र पाटिल से समन्वय कर डॉक्टर पियूष गर्ग की टीम के साथ थाना प्रभारी यातायात की टीम द्वारा सड़क दुर्घटना के संभावित क्षेत्र सगराना घाटी (ब्लैक स्पॉट) चित्तौड़गढ़ रोड नीमच पर स्थानीय होटल संचालक, ट्रक चालको, दुकानदारों एवं रहवासियों को दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति की सहायता, फर्स्ट एड एवं अस्पताल तक पहुंचाने की सुरक्षित प्रकिया डेमोंस्ट्रेशन कर प्रशिक्षण दिया गया।
साथ ही शासन द्वारा संचालित राहवीर योजना, पीएम राहत कैशलेश ट्रीटमेंट योजना, हिट एंड रन योजना के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं लाभों को जन-जन तक प्रचारित कर जानकारी दी गई।
यातायात पुलिस नीमच आमजन से अपील करती है कि दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहनें एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाएं। चार पहिया वाहन में यात्रा करते समय चालक सहित सभी यात्री सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा शराब पीकर या नशे की स्थिति में किसी भी प्रकार का वाहन न चलाये । सड़क दुर्घटनाओ मे घायल/पीडित की सहायता कर मानवीयता का परिचय दें, सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।