![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशों के तारतम्य में गरोठ एएसपी रामस्नेही मिश्रा एवं गरोठ एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला के नेतृत्व में टीम ने गरोठ भानपुरा आम रोड पर कार्यवाही करते हुए आरोपीगण लक्ष्मण सौंधिया तथा गोविंदसिंह के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. 250 ग्राम, 05 किलोग्राम डोडाचूरा, एक बिना नम्बर की बाइक व दो एन्ड्रायड मोबाईल फोन को जप्त करने में सफलता हासिल की। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 23.10.2026 को थाना भानपुरा पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए गरोठ भानपुरा आमरोड पर कार्यवाही करते हुए आरोपीगण लक्ष्मण सौंधिया तथा गोविंदसिंह निवासी बरडिया बामनी थाना गरोठ जिला मंदसौर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. 250 ग्राम कीमती 25 लाख, 05 किलोग्राम डोडाचुरा कीमती 10 हजार रूपये, बिना नम्बर की एक हीरो एच एफ डीलक्स बाइक कीमती 50 हजार रूपये व 02 एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया जाकर अपराध धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 1.अवैध मादक पदार्थ एम.डी. 250 ग्राम कीमती 25 लाख रूपये गिरफ्तार आरोपी- 01. लक्ष्मण पिता अन्तरसिंह सौंधिया राजपूत उम्र 23 साल निवासी बरडिया बामनी थाना गरोठ जिला मन्दसौर (म.प्र.) फरार आरोपी- ईश्वर सिंह निवासी धामनिया सुवासरा मंदसौर। उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुन्देला व थाना भानपुरा टीम का सराहनीय योगदान रहा । |
मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशों के तारतम्य में गरोठ एएसपी रामस्नेही मिश्रा एवं गरोठ एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला के नेतृत्व में टीम ने गरोठ भानपुरा आम रोड पर कार्यवाही करते हुए आरोपीगण लक्ष्मण सौंधिया तथा गोविंदसिंह के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. 250 ग्राम, 05 किलोग्राम डोडाचूरा, एक बिना नम्बर की बाइक व दो एन्ड्रायड मोबाईल फोन को जप्त करने में सफलता हासिल की।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 23.10.2026 को थाना भानपुरा पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए गरोठ भानपुरा आमरोड पर कार्यवाही करते हुए आरोपीगण लक्ष्मण सौंधिया तथा गोविंदसिंह निवासी बरडिया बामनी थाना गरोठ जिला मंदसौर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. 250 ग्राम कीमती 25 लाख, 05 किलोग्राम डोडाचुरा कीमती 10 हजार रूपये, बिना नम्बर की एक हीरो एच एफ डीलक्स बाइक कीमती 50 हजार रूपये व 02 एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किया जाकर अपराध धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं उपलब्ध कराने वाले आरोपी महेन्द्र सिंह पिता केसरसिंह निवासी चांदखेड़ी, बोलिया थाना गरोठ को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त मादक पदार्थ आरोपी महेंद्र सिंह को आरोपी ईश्वर सिंह निवासी धामनिया थाना सुवासरा मंदसौर ने उपलब्ध कराया है, जिसकी तलाश जारी है।
जप्त मश्रुका-
1.अवैध मादक पदार्थ एम.डी. 250 ग्राम कीमती 25 लाख रूपये
2.अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा बजनी 05 किलोग्राम कीमती 10000 रूपये
3. एक बिना नम्बर की मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स कीमती 50000 रूपये
4. टच स्क्रीन एडरोइड मोबाईल 02 नग कीमती 15000 रूपये
गिरफ्तार आरोपी-
01. लक्ष्मण पिता अन्तरसिंह सौंधिया राजपूत उम्र 23 साल निवासी बरडिया बामनी थाना गरोठ जिला मन्दसौर (म.प्र.)
02 गोविंद पिता दानी सिंह उम्र 22 साल निवासी बरडिया बामनी थाना गरोठ मंदसौर ।
03 महेंद्र सिंह पिता केसर सिंह उम्र 28 साल निवासी चाँदखेड़ी बोलिया थाना गरोठ जिला मन्दसौर
फरार आरोपी-
ईश्वर सिंह निवासी धामनिया सुवासरा मंदसौर।
सराहनीय कार्य-
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुन्देला व थाना भानपुरा टीम का सराहनीय योगदान रहा ।