![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। पीटीआई पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशानुसार यातायात पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में दिनांक- 24 अक्टूबर को स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालयीन वाहनों द्वारा यातायात के नियमों की अनुपालन को सुनिश्चित कराने की प्रक्रिया यातायात पुलिस द्वारा की गई। यातायात थाना प्रभारी एवं टीम द्वारा संदीपनी स्कूल नीमच में विद्यालय के प्राचार्य महेश शर्मा, स्कूल के मोटर ट्रांसपोर्ट ऑफिसर व अन्य विद्यालय प्रबंधन के साथ स्कूली वाहनों की फिटनेस, टैक्स, पीयूसी, परमिट फर्स्ट एड बॉक्स स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, आपातकालीन विंडो की क्रियाशीलता और ड्राइवर्स व परिचालक के लाइसेंस आदि की जांच की गई। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को ड्राइवर्स की आंखों की चिकित्सक द्वारा जांच, पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन कराने एवं आगामी समय में होने वाली दस्तावेजी कमियों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही चालक परिचालकों, विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों को शासन द्वारा संचालित राहवीर योजना, पीएम राहत कैशलेश ट्रीटमेंट योजना, हिट एंड रन योजना के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं लाभों को जन-जन प्रचारित कर जानकारी दी गई। |
नीमच। पीटीआई पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशानुसार यातायात पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में दिनांक- 24 अक्टूबर को स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालयीन वाहनों द्वारा यातायात के नियमों की अनुपालन को सुनिश्चित कराने की प्रक्रिया यातायात पुलिस द्वारा की गई।
यातायात थाना प्रभारी एवं टीम द्वारा संदीपनी स्कूल नीमच में विद्यालय के प्राचार्य महेश शर्मा, स्कूल के मोटर ट्रांसपोर्ट ऑफिसर व अन्य विद्यालय प्रबंधन के साथ स्कूली वाहनों की फिटनेस, टैक्स, पीयूसी, परमिट फर्स्ट एड बॉक्स स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, आपातकालीन विंडो की क्रियाशीलता और ड्राइवर्स व परिचालक के लाइसेंस आदि की जांच की गई।
साथ ही विद्यालय प्रबंधन को ड्राइवर्स की आंखों की चिकित्सक द्वारा जांच, पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन कराने एवं आगामी समय में होने वाली दस्तावेजी कमियों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही चालक परिचालकों, विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों को शासन द्वारा संचालित राहवीर योजना, पीएम राहत कैशलेश ट्रीटमेंट योजना, हिट एंड रन योजना के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं लाभों को जन-जन प्रचारित कर जानकारी दी गई।