![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। शहर में चोरो के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे है। ये चोर रात के अंधेरे में सूने मकानों को अपने निशाने पर ले रहे है और चोरी की वारदातों को अंजाम देने में जरा भी नहीं चूक रहे। बीती रात ऐसा ही एक मामला नीमच सिटी थाना क्षेत्र के खेड़ी मोहल्ला की सोहन कुंवर कॉलोनी से सामने आया। यहां 24 अक्टूबर की रात चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। बदमाश यहां अब तक दो मकानों को निशाना बना चुके थे। इसके बाद वे एक अन्य मकान का ताला तोड़ने पहुंचे, लेकिन इसी दौरान परिवार की नींद खुल गई। रहवासियों के चोर-चोर चिल्लाने पर बदमाश मौके से भाग निकले। रात के सन्नाटे में चोर कॉलोनी के मकानों में घुसे और ताले तोड़कर चोरी की। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 2 बजे वे तीसरे मकान को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी घर में सो रहे लोगों को आहट सुनाई दी। परिवार के जागने और शोर मचाने से बदमाशों की योजना विफल हो गई और वे वहां से फरार हो गए। एक ही रात में दो मकानों को निशाना बनाए जाने से कॉलोनी के रहवासियों में चिंता है। चोरी में कितना सामान और नकदी ले जाई गई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वही पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। |
नीमच। शहर में चोरो के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे है। ये चोर रात के अंधेरे में सूने मकानों को अपने निशाने पर ले रहे है और चोरी की वारदातों को अंजाम देने में जरा भी नहीं चूक रहे। बीती रात ऐसा ही एक मामला नीमच सिटी थाना क्षेत्र के खेड़ी मोहल्ला की सोहन कुंवर कॉलोनी से सामने आया। यहां 24 अक्टूबर की रात चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
बदमाश यहां अब तक दो मकानों को निशाना बना चुके थे। इसके बाद वे एक अन्य मकान का ताला तोड़ने पहुंचे, लेकिन इसी दौरान परिवार की नींद खुल गई। रहवासियों के चोर-चोर चिल्लाने पर बदमाश मौके से भाग निकले। रात के सन्नाटे में चोर कॉलोनी के मकानों में घुसे और ताले तोड़कर चोरी की।
जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 2 बजे वे तीसरे मकान को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी घर में सो रहे लोगों को आहट सुनाई दी। परिवार के जागने और शोर मचाने से बदमाशों की योजना विफल हो गई और वे वहां से फरार हो गए। एक ही रात में दो मकानों को निशाना बनाए जाने से कॉलोनी के रहवासियों में चिंता है। चोरी में कितना सामान और नकदी ले जाई गई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वही पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।