![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में दिनांक 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात जिला नीमच के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। अभियान में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित भारी पुलिस बल द्वारा सक्रिय भागीदारी करते हुए फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़, आदतन अपराधियों की चेकिंग, अवैध गतिविधियों पर अंकुश तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सघन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जिलेभर में चिन्हित स्थानों पर वाहन चेकिंग, होटल-लॉज एवं ढाबों की औचक जांच, निगरानी बदमाशों की चेकिंग तथा सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान प्रमुख कार्रवाई- 1. फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई- लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ करते हुए पुलिस द्वारा कुल 97 वारंट तामील कराए गए। इनमें 37 स्थायी वारंट, 01 फरारी वारंट तथा 59 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। तामील वारंटों में मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित 02, शरीर संबंधी अपराधों के 36 तथा संपत्ति संबंधी अपराधों के 28 वारंट शामिल हैं। इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। 2. वाहन चेकिंग में 128 चालान, ₹57,400 समन शुल्क वसूला- अभियान के दौरान जिले में 12 चिन्हित स्थानों पर संयुक्त वाहन चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए। पुलिस टीमों द्वारा 300 से अधिक वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 128 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर ₹57,400 समन शुल्क वसूला गया। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। 3. अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, 54 लीटर शराब जब्त- अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए। इन प्रकरणों में लगभग ₹5,400 मूल्य की 54 लीटर अवैध देशी एवं कच्ची शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, सट्टा अधिनियम के अंतर्गत 01 प्रकरण दर्ज कर ₹400 की नगद राशि बरामद की गई। 4. निगरानी बदमाशों एवं गुंडा-बदमाशों की सघन चेकिंग- जिले में अपराधों की रोकथाम एवं आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा कुल 94 सक्रिय निगरानी बदमाशों एवं गुंडा-बदमाशों की औचक चेकिंग की गई। इस दौरान उनके वर्तमान निवास, उपस्थिति एवं आजीविका के स्रोतों के संबंध में जानकारी संकलित की गई। 5. होटल, लॉज एवं ढाबों की औचक जांच- असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले के 44 होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच की गई। संबंधित संचालकों को निर्देशित किया गया कि अपने प्रतिष्ठानों में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। 6. शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई- क्षेत्र में शांति बनाए रखने, संभावित विवादों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कुल 122 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थलों, एटीएम तथा अन्य प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक सतर्कता सुनिश्चित की गई। अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा- पुलिस अधीक्षक जिला नीमच श्री राजेश व्यास ने स्पष्ट किया कि नीमच पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। फरार आरोपियों, वारंटियों, आदतन अपराधियों तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जिले में अपराधों की रोकथाम, आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी संचालित किए जाएंगे। नीमच पुलिस — अपराधियों पर सख्ती, आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि। |
नीमच। पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में दिनांक 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात जिला नीमच के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। अभियान में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित भारी पुलिस बल द्वारा सक्रिय भागीदारी करते हुए फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़, आदतन अपराधियों की चेकिंग, अवैध गतिविधियों पर अंकुश तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सघन कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान जिलेभर में चिन्हित स्थानों पर वाहन चेकिंग, होटल-लॉज एवं ढाबों की औचक जांच, निगरानी बदमाशों की चेकिंग तथा सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान प्रमुख कार्रवाई-
1. फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई- लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ करते हुए पुलिस द्वारा कुल 97 वारंट तामील कराए गए। इनमें 37 स्थायी वारंट, 01 फरारी वारंट तथा 59 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। तामील वारंटों में मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित 02, शरीर संबंधी अपराधों के 36 तथा संपत्ति संबंधी अपराधों के 28 वारंट शामिल हैं। इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
2. वाहन चेकिंग में 128 चालान, ₹57,400 समन शुल्क वसूला- अभियान के दौरान जिले में 12 चिन्हित स्थानों पर संयुक्त वाहन चेकिंग पॉइंट स्थापित किए गए। पुलिस टीमों द्वारा 300 से अधिक वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 128 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर ₹57,400 समन शुल्क वसूला गया। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
3. अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, 54 लीटर शराब जब्त- अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए। इन प्रकरणों में लगभग ₹5,400 मूल्य की 54 लीटर अवैध देशी एवं कच्ची शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, सट्टा अधिनियम के अंतर्गत 01 प्रकरण दर्ज कर ₹400 की नगद राशि बरामद की गई।
4. निगरानी बदमाशों एवं गुंडा-बदमाशों की सघन चेकिंग- जिले में अपराधों की रोकथाम एवं आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा कुल 94 सक्रिय निगरानी बदमाशों एवं गुंडा-बदमाशों की औचक चेकिंग की गई। इस दौरान उनके वर्तमान निवास, उपस्थिति एवं आजीविका के स्रोतों के संबंध में जानकारी संकलित की गई।
5. होटल, लॉज एवं ढाबों की औचक जांच- असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले के 44 होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच की गई। संबंधित संचालकों को निर्देशित किया गया कि अपने प्रतिष्ठानों में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
6. शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई- क्षेत्र में शांति बनाए रखने, संभावित विवादों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कुल 122 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थलों, एटीएम तथा अन्य प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक सतर्कता सुनिश्चित की गई।
अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा- पुलिस अधीक्षक जिला नीमच श्री राजेश व्यास ने स्पष्ट किया कि नीमच पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। फरार आरोपियों, वारंटियों, आदतन अपराधियों तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जिले में अपराधों की रोकथाम, आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी संचालित किए जाएंगे।
नीमच पुलिस — अपराधियों पर सख्ती, आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि।