![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश को नशामुक्त एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी एवं नशें के विरूद्व निरंतर अभियान चलाने संबंधी निर्देश दिये गये है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामसिंह सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 07 क्विंटल (700 किलोग्राम) अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा बताया गया कि दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को पुलिस सहायता केंद्र हर्कियाखाल के सामने फोरलेन मार्ग पर नीमच की ओर से आने वाले वाहनों की जांच के लिए बैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नीमच की ओर से एक पिकअप वाहन क्रमांक MP-13-GA-9723 आता दिखाई दिया। नाकाबंदी स्थल पर वाहन की गति कम होने पर पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने अचानक वाहन की गति बढ़ाकर बैरिकेडिंग को टक्कर मारी और सड़क पर बने कट से यू-टर्न लेकर नीमच की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल वाहन का पीछा किया। इस दौरान चालक ने वाहन को तेज गति से भगाते हुए जेतपुरा फंटे से मनासा रोड की ओर मोड़ा तथा दुलाखेड़ा मार्ग पर भी वाहन को तेजी से चलाकर पुलिस टीम से बचने का प्रयास किया।पुलिस टीम द्वारा लगातार पीछा किए जाने पर पिकअप चालक ग्राम गिरदौड़ा, रेवली-देवली होते हुए ग्राम पिपलिया नाथावत फंटे की ओर पहुंचा। इसी दौरान तेज गति से वाहन मोड़ने के कारण पिकअप पलट गया। पुलिस बल ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला तथा उनसे पूछताछ की। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम लालसिंह पिता भंवरसिंह राजपूत, उम्र 38 वर्ष, तथा उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नरेन्द्रसिंह पिता भंवरसिंह राजपूत, उम्र 40 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम पिपलिया नाथावत, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच बताया। आरोपियों ने वाहन में अवैध डोडाचूरा भरा होने के कारण पकड़े जाने के डर से नाकाबंदी स्थल से भागना बताया। पिकअप से 35 कट्टों में 700 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद- दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसके पीछे वाले हिस्से में काले रंग के कट्टे भरे हुए पाए गए। वाहन पलटने के कारण कुछ कट्टे सड़क पर बिखर गए थे, जिन्हें एकत्रित कर पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित किया गया। वाहन को सीधा करवाकर एवं आवश्यक व्यवस्था के बाद तलाशी लेने पर कुल 35 कट्टों में 20-20 किलोग्राम, कुल 700 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ। जब्त डोडाचूरा का अनुमानित मूल्य ₹35 लाख तथा परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन का अनुमानित मूल्य ₹5 लाख है। उक्त मामले में पुलिस थाना जीरन पर अपराध क्रमांक 280/2026, धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, आपूर्ति स्रोत एवं परिवहन नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण- 1- लालसिंह पिता भंवरसिंह राजपूत, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम पिपलिया नाथावत, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच। जब्त सामग्री का विवरण- 1- अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा — 35 कट्टों में कुल 700 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹35,00,000। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामसिंह सिंह सहित पुलिस सहायता केंद्र हर्कियाखाल की टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं इससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। नीमच पुलिस — नशे के कारोबार पर प्रहार, सुरक्षित समाज का संकल्प। |
नीमच। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश को नशामुक्त एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से माननीय पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी एवं नशें के विरूद्व निरंतर अभियान चलाने संबंधी निर्देश दिये गये है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामसिंह सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 07 क्विंटल (700 किलोग्राम) अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा बताया गया कि दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को पुलिस सहायता केंद्र हर्कियाखाल के सामने फोरलेन मार्ग पर नीमच की ओर से आने वाले वाहनों की जांच के लिए बैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नीमच की ओर से एक पिकअप वाहन क्रमांक MP-13-GA-9723 आता दिखाई दिया। नाकाबंदी स्थल पर वाहन की गति कम होने पर पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने अचानक वाहन की गति बढ़ाकर बैरिकेडिंग को टक्कर मारी और सड़क पर बने कट से यू-टर्न लेकर नीमच की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल वाहन का पीछा किया। इस दौरान चालक ने वाहन को तेज गति से भगाते हुए जेतपुरा फंटे से मनासा रोड की ओर मोड़ा तथा दुलाखेड़ा मार्ग पर भी वाहन को तेजी से चलाकर पुलिस टीम से बचने का प्रयास किया।पुलिस टीम द्वारा लगातार पीछा किए जाने पर पिकअप चालक ग्राम गिरदौड़ा, रेवली-देवली होते हुए ग्राम पिपलिया नाथावत फंटे की ओर पहुंचा।
इसी दौरान तेज गति से वाहन मोड़ने के कारण पिकअप पलट गया। पुलिस बल ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला तथा उनसे पूछताछ की। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम लालसिंह पिता भंवरसिंह राजपूत, उम्र 38 वर्ष, तथा उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नरेन्द्रसिंह पिता भंवरसिंह राजपूत, उम्र 40 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम पिपलिया नाथावत, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच बताया। आरोपियों ने वाहन में अवैध डोडाचूरा भरा होने के कारण पकड़े जाने के डर से नाकाबंदी स्थल से भागना बताया। पिकअप से 35 कट्टों में 700 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद- दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसके पीछे वाले हिस्से में काले रंग के कट्टे भरे हुए पाए गए।
वाहन पलटने के कारण कुछ कट्टे सड़क पर बिखर गए थे, जिन्हें एकत्रित कर पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित किया गया। वाहन को सीधा करवाकर एवं आवश्यक व्यवस्था के बाद तलाशी लेने पर कुल 35 कट्टों में 20-20 किलोग्राम, कुल 700 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ। जब्त डोडाचूरा का अनुमानित मूल्य ₹35 लाख तथा परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन का अनुमानित मूल्य ₹5 लाख है। उक्त मामले में पुलिस थाना जीरन पर अपराध क्रमांक 280/2026, धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, आपूर्ति स्रोत एवं परिवहन नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण-
1- लालसिंह पिता भंवरसिंह राजपूत, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम पिपलिया नाथावत, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच।
2- नरेन्द्रसिंह पिता भंवरसिंह राजपूत, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पिपलिया नाथावत, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच।
जब्त सामग्री का विवरण-
1- अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा — 35 कट्टों में कुल 700 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹35,00,000।
2- डोडाचूरा के परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन — अनुमानित कीमत ₹5,00,000।
कुल जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य: ₹40,00,000।
सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामसिंह सिंह सहित पुलिस सहायता केंद्र हर्कियाखाल की टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं इससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
नीमच पुलिस — नशे के कारोबार पर प्रहार, सुरक्षित समाज का संकल्प।