![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं जिला स्तर पर नीमच जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशानुसार दिनांक- 25 अक्टूबर 2026 को आमजन की सुरक्षा एवं लोक परिवहन के वाहनों द्वारा यातायात के नियमों की अनुपालन को सुनिश्चित कराने हेतु, थाना प्रभारी यातायात मलखान सिंह एवं हमराह यातायात टीम द्वारा आज पुलिस लाइन सामने कनावटी रोड पर लोक परिवहन के वाहनों की फिटनेस, टैक्स, बीमा पीयूसी, परमिट, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस, पैनिक बटन आपातकालीन विंडो की क्रियाशीलता आदि आपातकालीन सुरक्षा उपकरण एवं उपायों की जांच की गई . साथ ही ड्राइवर्स व परिचालक के लाइसेंस, आदि की जांच की गई एवं आगामी समय में होने वाली दस्तावेजी कमियों के बारे में चालक परिचालकों को अवगत कराया गया। उक्त कार्यवाही में 13 बसों को जांच की गई जिनमें से 06 बसों में कमी पाई जाने से चालानी कार्यवाही कर 16 हजार 500 का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित राहवीर योजना, पीएम राहत कैशलेश ट्रीटमेंट योजना, हिट एंड रन योजना के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं लाभों के बारे में बस में सवार चालक–परिचालक व अन्य सभी सवार लोगों को बताया जाकर प्रचारित किया गया। |
नीमच। पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं जिला स्तर पर नीमच जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशानुसार दिनांक- 25 अक्टूबर 2026 को आमजन की सुरक्षा एवं लोक परिवहन के वाहनों द्वारा यातायात के नियमों की अनुपालन को सुनिश्चित कराने हेतु, थाना प्रभारी यातायात मलखान सिंह एवं हमराह यातायात टीम द्वारा आज पुलिस लाइन सामने कनावटी रोड पर लोक परिवहन के वाहनों की फिटनेस, टैक्स, बीमा पीयूसी, परमिट, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस, पैनिक बटन आपातकालीन विंडो की क्रियाशीलता आदि आपातकालीन सुरक्षा उपकरण एवं उपायों की जांच की गई .
साथ ही ड्राइवर्स व परिचालक के लाइसेंस, आदि की जांच की गई एवं आगामी समय में होने वाली दस्तावेजी कमियों के बारे में चालक परिचालकों को अवगत कराया गया। उक्त कार्यवाही में 13 बसों को जांच की गई जिनमें से 06 बसों में कमी पाई जाने से चालानी कार्यवाही कर 16 हजार 500 का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित राहवीर योजना, पीएम राहत कैशलेश ट्रीटमेंट योजना, हिट एंड रन योजना के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं लाभों के बारे में बस में सवार चालक–परिचालक व अन्य सभी सवार लोगों को बताया जाकर प्रचारित किया गया।