![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का जिले के सभी 816 बूथों एवं 129 शक्ति केंद्रों पर सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को सुना। नीमच स्थित विधायक सेवा केंद्र के बूथ क्रमांक 34 पर विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का श्रवण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण में इस कार्यक्रम की 12 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए इसे देशवासियों के प्रयासों, अनुभवों और योगदान को जानने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के ऐसे अनेक लोगों के कार्य सामने आए हैं, जो समाज और राष्ट्र के लिए निष्ठा एवं समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया ।प्रधानमंत्री ने दीपावली एवं छठ सहित आगामी त्योहारों के अवसर पर खरीदारी करते समय स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बिहार के पूर्णिया का मखाना ग्रीस तक पहुंच रहा है, वहीं कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव के बाजार तक पहुंच रही है। इससे भारतीय किसानों और स्थानीय उत्पादकों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए अवसर बन रहे हैं। उन्होंने पंजाब के मालवा क्षेत्र में ‘खेती विरासत मिशन’ के माध्यम से प्राकृतिक कपास की खेती, जैविक कृषि और पारंपरिक बुनाई को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी उल्लेख किया। ‘नव-त्रिंजन’ पहल के जरिए महिलाओं को पारंपरिक हुनर से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से हेवल नदी को पुनर्जीवित करने की पहल का उल्लेख किया। जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पौधारोपण के माध्यम से प्राकृतिक जलस्रोतों को बचाने के इस प्रयास को सामुदायिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण बताया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक के उपयोग पर चर्चा करते हुए बताया कि ई-संजीवनी के माध्यम से अब तक लगभग 50 करोड़ टेली-कंसल्टेशन किए जा चुके हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने आईआईटी मद्रास में स्थापित ‘सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर’ और मस्तिष्क अनुसंधान के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान के महत्व को रेखांकित किया। विधायक सेवा केंद्र स्थित बूथ क्रमांक 34 पर आयोजित श्रवण कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी, मंडल महामंत्री विक्की छाबड़ा, लोकेश चांगल, संदीप पंवार, राहुल गौड़, शकील कुरैशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों को समाजहित, स्वदेशी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। नीमच जिले में सभी बूथों एवं शक्ति केंद्रों पर हुए सामूहिक श्रवण ने संगठनात्मक सहभागिता और जनसंवाद को मजबूत करने का संदेश दिया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई। |
नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का जिले के सभी 816 बूथों एवं 129 शक्ति केंद्रों पर सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को सुना। नीमच स्थित विधायक सेवा केंद्र के बूथ क्रमांक 34 पर विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का श्रवण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण में इस कार्यक्रम की 12 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए इसे देशवासियों के प्रयासों, अनुभवों और योगदान को जानने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के ऐसे अनेक लोगों के कार्य सामने आए हैं, जो समाज और राष्ट्र के लिए निष्ठा एवं समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।
‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया ।प्रधानमंत्री ने दीपावली एवं छठ सहित आगामी त्योहारों के अवसर पर खरीदारी करते समय स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बिहार के पूर्णिया का मखाना ग्रीस तक पहुंच रहा है, वहीं कर्नाटक के कलबुर्गी की अरहर दाल मालदीव के बाजार तक पहुंच रही है। इससे भारतीय किसानों और स्थानीय उत्पादकों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए अवसर बन रहे हैं।
उन्होंने पंजाब के मालवा क्षेत्र में ‘खेती विरासत मिशन’ के माध्यम से प्राकृतिक कपास की खेती, जैविक कृषि और पारंपरिक बुनाई को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी उल्लेख किया। ‘नव-त्रिंजन’ पहल के जरिए महिलाओं को पारंपरिक हुनर से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से हेवल नदी को पुनर्जीवित करने की पहल का उल्लेख किया। जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पौधारोपण के माध्यम से प्राकृतिक जलस्रोतों को बचाने के इस प्रयास को सामुदायिक सहभागिता का प्रेरक उदाहरण बताया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक के उपयोग पर चर्चा करते हुए बताया कि ई-संजीवनी के माध्यम से अब तक लगभग 50 करोड़ टेली-कंसल्टेशन किए जा चुके हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही
प्रधानमंत्री ने आईआईटी मद्रास में स्थापित ‘सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर’ और मस्तिष्क अनुसंधान के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान के महत्व को रेखांकित किया। विधायक सेवा केंद्र स्थित बूथ क्रमांक 34 पर आयोजित श्रवण कार्यक्रम में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी, मंडल महामंत्री विक्की छाबड़ा, लोकेश चांगल, संदीप पंवार, राहुल गौड़, शकील कुरैशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों को समाजहित, स्वदेशी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। नीमच जिले में सभी बूथों एवं शक्ति केंद्रों पर हुए सामूहिक श्रवण ने संगठनात्मक सहभागिता और जनसंवाद को मजबूत करने का संदेश दिया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।