![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। बीते दिनों नीमच जिले के ग्राम हिंगोरियां में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए मामले से जुड़े लोगों पर एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की है। बघाना पुलिस ने एफआईआर में जमीन विवाद को लेकर हुए घटनाक्रम में भाजपा नेता रोशन वर्मा सहित 06 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। शिकायतकर्ता ने भाजपा नेता सहित अन्य लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाएं थे। जिसके आधार पर ही पुलिस ने ये बड़ा एक्शन लिया। गौरतलब है कि बीती 16 अक्टूबर को शिकायतकर्ता के खेत पर जमीन के मामले को लेकर विवाद हुआ था। जिसमे शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रोशन वर्मा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप शिकायत में लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान लकड़ी से भी हमला किया गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में घटना के बाद पुलिस कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण से संबंधित विवरण भी दर्ज है। बघाना थाने में दर्ज एफआईआर क्रमांक- 0358/2026 दिनांक 26 अक्टूबर 2026 के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115 (2), धारा 296 (b), धारा 351 (3), धारा 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में रोशन वर्मा के अलावा नवीन वर्मा और संदीप वर्मा, मोहित गोयल, दिव्यप्रकाश गोयल, राकेश साल्वी के नाम भी दर्ज हैं। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक आनंद निषाद को सौंपी गई है। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच की प्रक्रिया जारी है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले में संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी। |
नीमच। बीते दिनों नीमच जिले के ग्राम हिंगोरियां में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए मामले से जुड़े लोगों पर एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की है। बघाना पुलिस ने एफआईआर में जमीन विवाद को लेकर हुए घटनाक्रम में भाजपा नेता रोशन वर्मा सहित 06 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। शिकायतकर्ता ने भाजपा नेता सहित अन्य लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाएं थे। जिसके आधार पर ही पुलिस ने ये बड़ा एक्शन लिया।
गौरतलब है कि बीती 16 अक्टूबर को शिकायतकर्ता के खेत पर जमीन के मामले को लेकर विवाद हुआ था। जिसमे शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रोशन वर्मा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप शिकायत में लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान लकड़ी से भी हमला किया गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में घटना के बाद पुलिस कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण से संबंधित विवरण भी दर्ज है।
बघाना थाने में दर्ज एफआईआर क्रमांक- 0358/2026 दिनांक 26 अक्टूबर 2026 के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115 (2), धारा 296 (b), धारा 351 (3), धारा 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में रोशन वर्मा के अलावा नवीन वर्मा और संदीप वर्मा, मोहित गोयल, दिव्यप्रकाश गोयल, राकेश साल्वी के नाम भी दर्ज हैं। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक आनंद निषाद को सौंपी गई है। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच की प्रक्रिया जारी है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले में संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।