![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी विनोद कुमार मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थ मे फरार आरोपीयो की धड़पकड़ हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देश दिये गये है। उक्त तारतम्य मे एएसपी तेरसिंह बघेल व मल्हारगढ़ एसडीओपी पिन्टू कुमार बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मल्हारगढ अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में थाना जावद जिला नीमच के एनडीपीएस एक्ट मे 04 वर्षो से फरार 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को पकडने मे सफलता मिली। थाना जावद जिला नीमच के अपराध क्रमांक 549/2022 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट मे घटना दिनांक से फरार आरोपी बबलु उर्फ सुनील पिता सतीश पाटीदार निवासी नारायणगढ हाल मुकाम देवरी खवासा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच के आदेश क्रमांक/पुअ/नीमच/डीसीबी/उद./55ए/23 दिनांक 24.05.2023 से 5000 रुपये की ईनाम की उदघोषणा की गई थी। थाना मल्हारगढ पुलिस द्वारा मूखबिर सूचना पर कार्यवाही की जाकर दिनांक- 27.10.2026 को उक्त आरोपी को बस स्टेण्ड मल्हारगढ़ से अभिरक्षा मे लिया जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना जावद जिला नीमच को सूचना कर सुपुर्द किया गया व आरोपी का ICJS पोर्टल पर भी आपराधिक रिकार्ड सर्च करते पुलिस थाना पिपलिया मण्डी पर अपराध क्रमांक 167/22 धारा 8/15.29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध होना पाया गया। नाम गिरफ्तार आरोपी- 01. आरोपी बबलु उर्फ सुनील पिता सतीश पाटीदार निवासी नारायणगढ हाल मुकाम देवरी खवासा सराहनीय कार्य- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी मल्हारगढ व उनि. सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया , आर. 397 राहुल सिंह , आर. 857 सुर्यपाल सिंह, आर 182 दीपक मीणा, आर 461 भारत सिंह बोराना, मआर 155 ज्योति ओहारी की सराहनीय भूमिका रही। |
मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी विनोद कुमार मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थ मे फरार आरोपीयो की धड़पकड़ हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देश दिये गये है। उक्त तारतम्य मे एएसपी तेरसिंह बघेल व मल्हारगढ़ एसडीओपी पिन्टू कुमार बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मल्हारगढ अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में थाना जावद जिला नीमच के एनडीपीएस एक्ट मे 04 वर्षो से फरार 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को पकडने मे सफलता मिली।
थाना जावद जिला नीमच के अपराध क्रमांक 549/2022 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट मे घटना दिनांक से फरार आरोपी बबलु उर्फ सुनील पिता सतीश पाटीदार निवासी नारायणगढ हाल मुकाम देवरी खवासा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच के आदेश क्रमांक/पुअ/नीमच/डीसीबी/उद./55ए/23 दिनांक 24.05.2023 से 5000 रुपये की ईनाम की उदघोषणा की गई थी। थाना मल्हारगढ पुलिस द्वारा मूखबिर सूचना पर कार्यवाही की जाकर दिनांक- 27.10.2026 को उक्त आरोपी को बस स्टेण्ड मल्हारगढ़ से अभिरक्षा मे लिया जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना जावद जिला नीमच को सूचना कर सुपुर्द किया गया व आरोपी का ICJS पोर्टल पर भी आपराधिक रिकार्ड सर्च करते पुलिस थाना पिपलिया मण्डी पर अपराध क्रमांक 167/22 धारा 8/15.29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध होना पाया गया।
नाम गिरफ्तार आरोपी-
01. आरोपी बबलु उर्फ सुनील पिता सतीश पाटीदार निवासी नारायणगढ हाल मुकाम देवरी खवासा
सराहनीय कार्य-
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी मल्हारगढ व उनि. सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया , आर. 397 राहुल सिंह , आर. 857 सुर्यपाल सिंह, आर 182 दीपक मीणा, आर 461 भारत सिंह बोराना, मआर 155 ज्योति ओहारी की सराहनीय भूमिका रही।