![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीना के द्वारा अवैध हथियार रखने वालें पर कार्यवाही करने हेतु दिये गये निर्देशों के तारतम्य में गरोठ एएसपी रामस्नेही मिश्रा एवं गरोठ एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला व चौकी प्रभारी भासोदामण्डी उनि धर्मेश यादव की टीम द्वारा मालीपुरा तिराहा ग्राम मालीपुरा पर कार्यवाही करते हुए मौके से आरोपीगणों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किये। दिनांक 26.10.2026 को चौकी भैसोदामण्डी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मालीपुरा तिराहा पर 04 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ आने वाले हैं जो उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी भैसोदामण्डी थाना भानपुरा पुलिस द्वारा टीम बनाकर दबिश दी गई जो मौके से 04 आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगणों के कब्जे से कुल 700 जिन्दा राउण्ड कीमती 3,15,000 रूपये व 02 पिस्टल कीमती 40,000 रूपये व 04 एम्ड्रायड मोबाईल फौन कीमती 71,000 रूपये जप्त करने में सफलता हासिल की। आरोपीगण उक्त अवैध हथियार व कारतूस कहाँ से लाये थे और कहाँ पर सप्लाई करते थे इस संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है आरोपीगणों के बैंक ट्राजेक्शन डिटेल व काल डिटेल के आधार पर प्रकऱण में अग्रिम अनुसाधान किया जा रहा है। 01. पिस्टल 02 नग कीमती 40 हजार रूपये । गिरफ्तार आरोपीगण- 01. आदिल मिर्जा पिता कब्बु बेग जाति मिर्जा उम्र 22 साल निवासी जवाहर कालोनी भवानीमण्डी (राज.) सराहनीय कार्य- उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुन्देला, उप निरीक्षक धर्मेश यादव, प्रधान आरक्षक अंतिम गौड, आरक्षक जितेन्द्र कोठे( मुख्य भुमिका), आरक्षक बहादुर भुरिया व टीम भानपुरा का सराहनीय योगदान रहा। |
मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीना के द्वारा अवैध हथियार रखने वालें पर कार्यवाही करने हेतु दिये गये निर्देशों के तारतम्य में गरोठ एएसपी रामस्नेही मिश्रा एवं गरोठ एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला व चौकी प्रभारी भासोदामण्डी उनि धर्मेश यादव की टीम द्वारा मालीपुरा तिराहा ग्राम मालीपुरा पर कार्यवाही करते हुए मौके से आरोपीगणों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार बरामद किये।
दिनांक 26.10.2026 को चौकी भैसोदामण्डी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मालीपुरा तिराहा पर 04 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ आने वाले हैं जो उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी भैसोदामण्डी थाना भानपुरा पुलिस द्वारा टीम बनाकर दबिश दी गई जो मौके से 04 आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगणों के कब्जे से कुल 700 जिन्दा राउण्ड कीमती 3,15,000 रूपये व 02 पिस्टल कीमती 40,000 रूपये व 04 एम्ड्रायड मोबाईल फौन कीमती 71,000 रूपये जप्त करने में सफलता हासिल की। आरोपीगण उक्त अवैध हथियार व कारतूस कहाँ से लाये थे और कहाँ पर सप्लाई करते थे इस संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है आरोपीगणों के बैंक ट्राजेक्शन डिटेल व काल डिटेल के आधार पर प्रकऱण में अग्रिम अनुसाधान किया जा रहा है।
जप्त मश्रुका-
01. पिस्टल 02 नग कीमती 40 हजार रूपये ।
2. जिन्दा 700 राउण्ड (कारतूस) कीमती 03 लाख 15 हजार रूपये।
03. एन्ड्रायड 04 मोबाईल फौन कुल कीमती 71 हजार रूपये।
गिरफ्तार आरोपीगण-
01. आदिल मिर्जा पिता कब्बु बेग जाति मिर्जा उम्र 22 साल निवासी जवाहर कालोनी भवानीमण्डी (राज.)
02. रिहान पिता आजाद खान उम्र 19 साल निवासी मालीपुरा थाना भानपुरा जिला मन्दसौर (म.प्र.)
03. इरफान पिता फरमान अली उम्र 28 साल निवासी पानपुरिया मोहल्ला सीतामऊ जिला मन्दसौर
04.फरमान अली पिता सुलेमान अली उम्र 76 साल निवासी पानपुरिया मोहल्ला सीतामऊ जिला मन्दसौर
सराहनीय कार्य-
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुन्देला, उप निरीक्षक धर्मेश यादव, प्रधान आरक्षक अंतिम गौड, आरक्षक जितेन्द्र कोठे( मुख्य भुमिका), आरक्षक बहादुर भुरिया व टीम भानपुरा का सराहनीय योगदान रहा।