• होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • Contact
× Avatar
Forgot password?
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • कृषिकृषि
  • स्वास्थस्वास्थ
  • रोजगाररोजगार
  • देशदेश
  • विदेशविदेश
  • राज्यराज्य
  • शहरशहर
  • मंडी भावमंडी भाव
  • व्यापारव्यापार
  • धर्मधर्म
  • खेलखेल
  • सुप्रभातसुप्रभात
  • चुनावचुनाव
  • मनोरंजनमनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी समाचारटेक्नोलॉजी समाचार
  • संपादकीयसंपादकीय
  • कृषिकृषि
  • स्वास्थस्वास्थ
  • रोजगाररोजगार
  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • Contact
  • नीमच : सृजन संवाद योजना, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खास कार्यक्रम संपन्न, एसपी राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को दिया प्रेरणादायी संदेश, साइबर सुरक्षा एवं जिम्मेदार नागरिकता के महत्व से कराया अवगत

    PRAVEEN ARONDEKAR   - नीमच
    नीमच
    शहर   - नीमच[28-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

  • नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय तथा संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के सहयोग से प्रदेश में संचालित ‘सृजन संवाद योजना’ के अंतर्गत दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को नीमच पुलिस द्वारा स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा बोध तथा न्याय तक पहुंच के संबंध में समझ विकसित करना है।

    एसपी राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित- 

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्वारा जानकारी दी गई कि ‘सृजन संवाद योजना’ विद्यार्थियों को कानून, संविधान, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से युवाओं को जागरूक, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एसपी श्री व्यास द्वारा बताया गया कि आज के समय में विद्यार्थियों के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि कानून की जानकारी, व्यक्तिगत सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करना भी अत्यंत आवश्यक है। जागरूक युवा स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी अपराधों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का दिया संदेश- 

    पुलिस अधीक्षक व्यास ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों के तरीके भी बदल रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक विद्यार्थी को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्कता बरतनी चाहिए। ऑनलाइन ठगी से बचाव, अनजान व्यक्तियों के फोन कॉल, संदेश, ई-मेल तथा संदिग्ध लिंक पर भरोसा न करने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपना OTP, ATM PIN, CVV,  इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड अथवा UPI PIN  किसी के साथ साझा न करने, बैंक या पुलिस अधिकारी बनकर जानकारी मांगने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहने संबंधी समझाईश दी गई। साथ ही सोशल मीडिया खातों पर मजबूत पासवर्ड और उपलब्ध होने पर दो-स्तरीय सुरक्षा (Two&Factor Authentication) का उपयोग करने, डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी अधिकारीरू पुलिस, ब्ठप्ए कस्टम या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर डराने, गिरफ्तारी की धमकी देने अथवा पैसे जमा कराने वाले व्यक्तियों के झांसे में न आने एवं डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की जाने वाली ऐसी मांगों से सावधान रहने संबंधी जानकारी दी गई। 

    एसपी श्री राजेश व्यास द्वारा बताया गया कि वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। शीघ्र सूचना देने से ठगी की राशि को रोकने की संभावना बढ़ सकती है। साथ ही बताया गया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर संकोच या भय के कारण शिकायत करने में देरी न करें। समय पर शिकायत करना, डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखना तथा पुलिस को सही जानकारी देना महत्वपूर्ण है।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला संबंधी कानूनी अधिकारों, सुरक्षा प्रावधानों एवं पुलिस की सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए कानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, पीछा करने, साइबर स्टॉकिंग, सोशल मीडिया पर अभद्र संदेश भेजने, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाने तथा निजी फोटो एवं वीडियो के दुरुपयोग जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में छात्राएं भय या संकोच किए बिना पुलिस की सहायता प्राप्त करें तथा अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आएं। उन्होंने आपातकालीन परिस्थिति में डायल-112, महिला संबंधी सहायता के लिए उपलब्ध पुलिस सेवाओं पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। 

    पुलिस थानों का भ्रमण कर समझाई जाएगी पुलिस की कार्यप्रणाली- 

    एसपी व्यास ने बताया कि योजना के अंतर्गत शिक्षकों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस थानों का भ्रमण कराकर थानों की बुनियादी कार्यप्रणाली, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया, साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराधों के कानूनी प्रावधानों तथा आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 की कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। 

    इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिलेगा कि किसी अपराध अथवा आपातकालीन परिस्थिति में पुलिस की सहायता किस प्रकार प्राप्त की जा सकती है तथा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी प्रक्रिया का सहारा कैसे लिया जा सकता है। कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किये गये जन संवाद कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले छात्र, छात्राओं का उत्साहवर्धन किया जाकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा श्रीमति पार्वती गौड़, प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा, कालेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा, प्रोफेसर डॉ संजय जोशी, प्रोफेसर देवी सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में कालेज के छात्र एवं कालेज स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ संजय जोशी द्वारा किया गया।
     
  • नीमच : सृजन संवाद योजना, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खास कार्यक्रम संपन्न, एसपी राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को दिया प्रेरणादायी संदेश, साइबर सुरक्षा एवं जिम्मेदार नागरिकता के महत्व से कराया अवगत

    PRAVEEN ARONDEKAR   - नीमच
    नीमच
    शहर   - नीमच[28-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp

    नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय तथा संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के सहयोग से प्रदेश में संचालित ‘सृजन संवाद योजना’ के अंतर्गत दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को नीमच पुलिस द्वारा स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा बोध तथा न्याय तक पहुंच के संबंध में समझ विकसित करना है।

    एसपी राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित- 

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्वारा जानकारी दी गई कि ‘सृजन संवाद योजना’ विद्यार्थियों को कानून, संविधान, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से युवाओं को जागरूक, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एसपी श्री व्यास द्वारा बताया गया कि आज के समय में विद्यार्थियों के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि कानून की जानकारी, व्यक्तिगत सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करना भी अत्यंत आवश्यक है। जागरूक युवा स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी अपराधों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का दिया संदेश- 

    पुलिस अधीक्षक व्यास ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों के तरीके भी बदल रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक विद्यार्थी को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्कता बरतनी चाहिए। ऑनलाइन ठगी से बचाव, अनजान व्यक्तियों के फोन कॉल, संदेश, ई-मेल तथा संदिग्ध लिंक पर भरोसा न करने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपना OTP, ATM PIN, CVV,  इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड अथवा UPI PIN  किसी के साथ साझा न करने, बैंक या पुलिस अधिकारी बनकर जानकारी मांगने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहने संबंधी समझाईश दी गई। साथ ही सोशल मीडिया खातों पर मजबूत पासवर्ड और उपलब्ध होने पर दो-स्तरीय सुरक्षा (Two&Factor Authentication) का उपयोग करने, डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी अधिकारीरू पुलिस, ब्ठप्ए कस्टम या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर डराने, गिरफ्तारी की धमकी देने अथवा पैसे जमा कराने वाले व्यक्तियों के झांसे में न आने एवं डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की जाने वाली ऐसी मांगों से सावधान रहने संबंधी जानकारी दी गई। 

    एसपी श्री राजेश व्यास द्वारा बताया गया कि वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। शीघ्र सूचना देने से ठगी की राशि को रोकने की संभावना बढ़ सकती है। साथ ही बताया गया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर संकोच या भय के कारण शिकायत करने में देरी न करें। समय पर शिकायत करना, डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखना तथा पुलिस को सही जानकारी देना महत्वपूर्ण है।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला संबंधी कानूनी अधिकारों, सुरक्षा प्रावधानों एवं पुलिस की सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए कानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, पीछा करने, साइबर स्टॉकिंग, सोशल मीडिया पर अभद्र संदेश भेजने, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाने तथा निजी फोटो एवं वीडियो के दुरुपयोग जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में छात्राएं भय या संकोच किए बिना पुलिस की सहायता प्राप्त करें तथा अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आएं। उन्होंने आपातकालीन परिस्थिति में डायल-112, महिला संबंधी सहायता के लिए उपलब्ध पुलिस सेवाओं पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। 

    पुलिस थानों का भ्रमण कर समझाई जाएगी पुलिस की कार्यप्रणाली- 

    एसपी व्यास ने बताया कि योजना के अंतर्गत शिक्षकों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस थानों का भ्रमण कराकर थानों की बुनियादी कार्यप्रणाली, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया, साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराधों के कानूनी प्रावधानों तथा आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 की कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। 

    इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिलेगा कि किसी अपराध अथवा आपातकालीन परिस्थिति में पुलिस की सहायता किस प्रकार प्राप्त की जा सकती है तथा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी प्रक्रिया का सहारा कैसे लिया जा सकता है। कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किये गये जन संवाद कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले छात्र, छात्राओं का उत्साहवर्धन किया जाकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा श्रीमति पार्वती गौड़, प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा, कालेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा, प्रोफेसर डॉ संजय जोशी, प्रोफेसर देवी सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में कालेज के छात्र एवं कालेज स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ संजय जोशी द्वारा किया गया।
     
  • NEWS : लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर कलेक्टर एवं एसपी ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, मानव श्रृंखला बनाकर दिया बड़ा संदेश, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलाई शपथ

    NEWS :
    शहर   - नीमच[01-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • NEWS : लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर कलेक्टर एवं एसपी ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, मानव श्रृंखला बनाकर दिया बड़ा संदेश, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलाई शपथ

     लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर कलेक्टर एवं एसपी ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, मानव श्रृंखला बनाकर दिया बड़ा संदेश, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलाई शपथ
    शहर   - नीमच[01-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BIG NEWS : कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न, मादक पदार्थो की तस्करी और अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के निर्देश, नीमच में इन दुकानदारों पर भी होगी सख्त कार्यवाही

    BIG NEWS :

     कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न, मादक पदार्थो की तस्करी और अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के निर्देश, नीमच में इन दुकानदारों पर भी होगी सख्त कार्यवाही
    शहर   - नीमच[01-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • NEWS : लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती, कलेक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यक्रम संपन्न, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की सामूहिक शपथ

     लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती, कलेक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यक्रम संपन्न, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की सामूहिक शपथ
    शहर   - नीमच[01-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • नीमच : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में किशनभाई समिति की बैठक संपन्न, की दोषमुक्ति के निर्णयों वाले प्रकरणों की समीक्षा

    नीमच :

     कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में किशनभाई समिति की बैठक संपन्न, की दोषमुक्ति के निर्णयों वाले प्रकरणों की समीक्षा
    शहर   - नीमच[01-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BIG NEWS : नशे के खिलाफ अभियान, और CBN एमपी यूनिट की बड़ी कार्यवाहियां, भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद, ट्रक और लक्जरी कार सहित पांच वाहन जप्त, मौके से चार लोगो को किया गिरफ्तार, जांच जारी

     नशे के खिलाफ अभियान, और CBN एमपी यूनिट की बड़ी कार्यवाहियां, भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद, ट्रक और लक्जरी कार सहित पांच वाहन जप्त, मौके से चार लोगो को किया गिरफ्तार, जांच जारी
    शहर   - नीमच[01-11-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BIG NEWS : अफजलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपहरण मामले में दो ईनामी आरोपी, तो एनडीपीएस प्रकरण में फरार मदन शर्मा चढ़ा हत्थे, खाकी को ऐसे मिली सफलता

    BIG NEWS :
    शहर   - मंदसौर[31-10-2026]

     अफजलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपहरण मामले में दो ईनामी आरोपी, तो एनडीपीएस प्रकरण में फरार मदन शर्मा चढ़ा हत्थे, खाकी को ऐसे मिली सफलता
    शहर   - मंदसौर[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BIG NEWS : तस्करी की सूचना मिलते ही अलर्ट हुई नारायणगढ़ पुलिस, फिर बिल्लोद रोड़ पर की नाकाबंदी, घेराबंदी कर इस लक्जरी कार को रोका, तलाशी में अवैध नशा जब्त, स्मगलर दिनेश बैरागी गिरफ्तार

     तस्करी की सूचना मिलते ही अलर्ट हुई नारायणगढ़ पुलिस, फिर बिल्लोद रोड़ पर की नाकाबंदी, घेराबंदी कर इस लक्जरी कार को रोका, तलाशी में अवैध नशा जब्त, स्मगलर दिनेश बैरागी गिरफ्तार
    शहर   - मंदसौर[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BIG NEWS : नशे के खिलाफ शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली से 509 किलो अवैध डोडाचुरा जप्त, नाहरगढ़ क्षेत्र का तस्कर रमेश गिरफ्तार, अब कुशमल की तलाश में जुटी खाकी

     नशे के खिलाफ शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली से 509 किलो अवैध डोडाचुरा जप्त, नाहरगढ़ क्षेत्र का तस्कर रमेश गिरफ्तार, अब कुशमल की तलाश में जुटी खाकी
    शहर   - मंदसौर[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BIG NEWS : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, तो स्कूली विद्यार्थियों एवं वाहनों की सुरक्षा को लेकर दिए ये निर्देश

    BIG NEWS :
    शहर   - नीमच[31-10-2026]

     कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, तो स्कूली विद्यार्थियों एवं वाहनों की सुरक्षा को लेकर दिए ये निर्देश
    शहर   - नीमच[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BIG NEWS : मध्य प्रदेश स्थापना दिवस, नीमच के टाउन हॉल में जिला स्तरीय समारोह रविवार को, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित लगेगी विकास प्रदर्शनियां, इनका होगा सम्मान

     मध्य प्रदेश स्थापना दिवस, नीमच के टाउन हॉल में जिला स्तरीय समारोह रविवार को, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित लगेगी विकास प्रदर्शनियां, इनका होगा सम्मान
    शहर   - नीमच[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • NEWS : आंगनवाड़ी केंद्र में दलिया चखकर कलेक्टर ने परखी पोषण आहार की गुणवत्ता, कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन, टीकाकरण एवं टेक होम राशन वितरण की ली जानकारी

     आंगनवाड़ी केंद्र में दलिया चखकर कलेक्टर ने परखी पोषण आहार की गुणवत्ता, कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन, टीकाकरण एवं टेक होम राशन वितरण की ली जानकारी
    शहर   - नीमच[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • NEWS : स्वामित्व योजना, नीमच जिले के इस गांव में शिविर का आयोजन, DM साहब ने किया निरीक्षण, पंजीयन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश, मौके पर सूनी ग्रामीणों की समस्याएं

     स्वामित्व योजना, नीमच जिले के इस गांव में शिविर का आयोजन, DM साहब ने किया निरीक्षण, पंजीयन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश, मौके पर सूनी ग्रामीणों की समस्याएं
    शहर   - नीमच[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • BIG NEWS : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, सिंगोली में समाधान शिविर संपन्न, विधायक एवं कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, सिंगोली में समाधान शिविर संपन्न, विधायक एवं कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश
    शहर   - नीमच[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • NEWS : राष्ट्रीय एकता दिवस, जाजू गर्ल्स कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, छात्राओं ने पोस्टर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया ये सन्देश

     राष्ट्रीय एकता दिवस, जाजू गर्ल्स कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, छात्राओं ने पोस्टर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया ये सन्देश
    शहर   - नीमच[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • NEWS : मामूली विवाद को लेकर घर में घुसे ये लोग, फिर की जमकर मारपीट, अब 06 आरोपीगण को न्यायलय ने सुनाई सजा, दो-दो साल का सश्रम कारावास

     मामूली विवाद को लेकर घर में घुसे ये लोग, फिर की जमकर मारपीट, अब 06 आरोपीगण को न्यायलय ने सुनाई सजा, दो-दो साल का सश्रम कारावास
    शहर   - नीमच[31-10-2026]
    • Facebook
    • Twitter
    • WhatsApp
    Facebook Twitter WhatsApp
  • LoginLogin