![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। विश्व हिंदू परिषद जिला नीमच के अंतर्गत प्रखंड नीमच में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। प्रखंड मंत्री नितिन बागड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मालवा प्रांत के प्रांत सह सामाजिक समरसता प्रमुख शिव प्रकाश शर्मा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी कार्यक्रमों और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, बैठक के दौरान आगामी हित चिंतक अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण भी उनके द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला मंत्री कैलाश जी मालवीय एवं प्रखंड अध्यक्ष बंटी अग्रवाल मंच पर आसीन रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला एडमिन, प्रखंड एडमिन तथा खंड स्तर के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन पोर्टल और ऐप से जोड़ने की तकनीकी जानकारी दी गई, जिसके लिए बैठक में एक प्रशिक्षण कार्य योजना भी तैयार की गई ताकि जमीनी स्तर पर काम को गति मिल सके। इस अवसर पर जिला बालोपासना प्रमुख दिलीप ग्वाला, प्रखंड उपाध्यक्ष गोपाल सैनी, प्रखंड संयोजक पवन जायसवर, प्रखंड सहसंयोजक राजू धनगर, प्रखंड सह मंत्री राहुल खटीक, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख गौरव गुप्ता, प्रखंड सह सत्संग प्रमुख ईश्वर राठोर, प्रखंड सेवा प्रमुख हरीश यादव, प्रखंड सामाजिक समरसता प्रमुख जितेंद्र राजोरा, प्रखंड सह बलो उपासना प्रमुख कार्तिक माली, प्रखंड धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख लक्ष्मण सेन, दिनेश धाकड़, अमृत भील सहित अन्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। |
नीमच। विश्व हिंदू परिषद जिला नीमच के अंतर्गत प्रखंड नीमच में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। प्रखंड मंत्री नितिन बागड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मालवा प्रांत के प्रांत सह सामाजिक समरसता प्रमुख शिव प्रकाश शर्मा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी कार्यक्रमों और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, बैठक के दौरान आगामी हित चिंतक अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण भी उनके द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला मंत्री कैलाश जी मालवीय एवं प्रखंड अध्यक्ष बंटी अग्रवाल मंच पर आसीन रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला एडमिन, प्रखंड एडमिन तथा खंड स्तर के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन पोर्टल और ऐप से जोड़ने की तकनीकी जानकारी दी गई, जिसके लिए बैठक में एक प्रशिक्षण कार्य योजना भी तैयार की गई ताकि जमीनी स्तर पर काम को गति मिल सके।
इस अवसर पर जिला बालोपासना प्रमुख दिलीप ग्वाला, प्रखंड उपाध्यक्ष गोपाल सैनी, प्रखंड संयोजक पवन जायसवर, प्रखंड सहसंयोजक राजू धनगर, प्रखंड सह मंत्री राहुल खटीक, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख गौरव गुप्ता, प्रखंड सह सत्संग प्रमुख ईश्वर राठोर, प्रखंड सेवा प्रमुख हरीश यादव, प्रखंड सामाजिक समरसता प्रमुख जितेंद्र राजोरा, प्रखंड सह बलो उपासना प्रमुख कार्तिक माली, प्रखंड धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख लक्ष्मण सेन, दिनेश धाकड़, अमृत भील सहित अन्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।