![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। पुलिस मुख्यालय (पीटीआरआई) भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास सर के विशेष निर्देशानुसार आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को स्कूली छात्रों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए एवं छात्रों को परिवहन करने वाले वाहनों द्वारा यातायात के नियमों की अनुपालन को सुनिश्चित कराने हेतु थाना प्रभारी यातायात मलखान सिंह एवं यातायात टीम द्वारा महू रोड पर वाहन चेकिंग पॉइंट लगाया गया। इस दौरान चालकों के लाइसेंस, वाहन की फिटनेस, बीमा, पीयूसी, ओवरलोडिंग, परमिट आदि के संबंध में वाहनों की जांच की गई। जिसमें 7 वाहन नियम विरुद्ध ओवर लवरलोडिंग, बिना बीमा, बिना फिटनेस आदि के पाए गए। उक्त वाहनों को जब्त कर थाना यातायात खड़ा कराया गया। बाद उक्त वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट में सुसंगत कार्यवाही करते हुए 20 हजार 900 रुपए का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। साथ ही आगामी समय में होने वाली दस्तावेजी कमियों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर आवश्यक निर्देश दिए गए। अपील- यातायात पुलिस नीमच नौनिहाल बालकों/बालिकाओं (स्कूली छात्रों)के अभिभावकों एवं विद्यालय संचालकों से विनम्र अपील है कि आपके बालक/ बालिका आने वाले कल में देश का भविष्य है बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें । बच्चों की सुरक्षा नीमच पुलिस की की सर्वोच्च प्राथमिकता है। |
नीमच। पुलिस मुख्यालय (पीटीआरआई) भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास सर के विशेष निर्देशानुसार आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को स्कूली छात्रों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए एवं छात्रों को परिवहन करने वाले वाहनों द्वारा यातायात के नियमों की अनुपालन को सुनिश्चित कराने हेतु थाना प्रभारी यातायात मलखान सिंह एवं यातायात टीम द्वारा महू रोड पर वाहन चेकिंग पॉइंट लगाया गया।
इस दौरान चालकों के लाइसेंस, वाहन की फिटनेस, बीमा, पीयूसी, ओवरलोडिंग, परमिट आदि के संबंध में वाहनों की जांच की गई। जिसमें 7 वाहन नियम विरुद्ध ओवर लवरलोडिंग, बिना बीमा, बिना फिटनेस आदि के पाए गए। उक्त वाहनों को जब्त कर थाना यातायात खड़ा कराया गया। बाद उक्त वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट में सुसंगत कार्यवाही करते हुए 20 हजार 900 रुपए का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
साथ ही आगामी समय में होने वाली दस्तावेजी कमियों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
अपील-
यातायात पुलिस नीमच नौनिहाल बालकों/बालिकाओं (स्कूली छात्रों)के अभिभावकों एवं विद्यालय संचालकों से विनम्र अपील है कि आपके बालक/ बालिका आने वाले कल में देश का भविष्य है बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें । बच्चों की सुरक्षा नीमच पुलिस की की सर्वोच्च प्राथमिकता है।