![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा संचालित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रतिभा कालानी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों का स्वागत किया। युवा विद्यार्थी संवाद में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल एवं विधायक दिलीप सिंह परिहार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए लोकतंत्र की महत्ता, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की भागीदारी, जागरूकता, जिम्मेदारी और संवैधानिक अधिकारों के सम्मान पर आधारित व्यवस्था है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करे और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाए। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने का प्रयास किया जाता है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे और अपात्र नामों की पहचान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अराजकता, भ्रम, अव्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए घुसपैठ जैसी चुनौतियों के प्रति भी सजग रहना आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक संस्थाओं, संवैधानिक प्रक्रियाओं और कानून के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए। वक्ताओं ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक मतदाता बनें तथा अपने परिवार और समाज में भी मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार युवा ही लोकतंत्र को नई दिशा देने के साथ देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। कार्यक्रम में छात्राओं ने लोकतंत्र एवं नागरिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों को समझा और संवाद के माध्यम से अपने विचारों को साझा किया। कार्यक्रम का आभार बिना चौधरी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, लोकेश चांगल, ओमसिंह लसूड़ी हाड़ा सहित महाविद्यालय की प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई। |
नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा संचालित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय में युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रतिभा कालानी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों का स्वागत किया।
युवा विद्यार्थी संवाद में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल एवं विधायक दिलीप सिंह परिहार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए लोकतंत्र की महत्ता, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की भागीदारी, जागरूकता, जिम्मेदारी और संवैधानिक अधिकारों के सम्मान पर आधारित व्यवस्था है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करे और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाए।
मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने का प्रयास किया जाता है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे और अपात्र नामों की पहचान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अराजकता, भ्रम, अव्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए घुसपैठ जैसी चुनौतियों के प्रति भी सजग रहना आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को लोकतांत्रिक संस्थाओं, संवैधानिक प्रक्रियाओं और कानून के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए।
वक्ताओं ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक मतदाता बनें तथा अपने परिवार और समाज में भी मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार युवा ही लोकतंत्र को नई दिशा देने के साथ देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। कार्यक्रम में छात्राओं ने लोकतंत्र एवं नागरिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों को समझा और संवाद के माध्यम से अपने विचारों को साझा किया। कार्यक्रम का आभार बिना चौधरी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, लोकेश चांगल, ओमसिंह लसूड़ी हाड़ा सहित महाविद्यालय की प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।