![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश को नशामुक्त एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी एवं नशें के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाने संबंधी निर्देश दिये गये है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोज सिह जादौन के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेन्द्र सिह सिसोदिया एवं पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए एक फोर्ड कार वाहन से 75 किला ग्राम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को चार खम्बा चौराह गोठा गुठलाई रोड स्कुल के पास आने वाले वाहनों की जांच के लिए बैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान फोर्ड कार क्रमांक- HR.08.Y.1201 आई जिसका चालक पुलिस की नांकाबंदी को देख अपनी कार को तेजगति से भगाने का प्रयास करने लगा। जो हमराह फोर्स की मदद से कार को घेरा बंदी कर रोका। बाद कार चालक पर अवैध मादक पदार्थ परिवाहन की शंका होने पर पुलिस बल ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला तथा उनसे पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम भंवरदास बैरागी तथा साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम लालाराम गुर्जर होना बताया। आरोपियान के कब्जे वाले वाहन तलाशी लेने पर कुल 07 कट्टों में 15-15 किलोग्राम, कुल 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ। जब्त डोडाचूरा का अनुमानित मूल्य 01 लाख 50 तथा परिवहन में प्रयुक्त फोड कार का अनुमानित मूल्य 08 लाख है। उक्त मामले में पुलिस थाना जावद पर अपराध क्रमांक 501/2026, धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, आपूर्ति स्रोत एवं परिवहन नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण- 01- भंवरदास पिता बंशीदास जाति बैरागी (45) निवासी लोरडी डेजगरा थाना झंवर तहसील जिला जोधपुर राजस्थान जब्त सामग्री का विवरण- 07 कट्टों में 15-15 किलोग्राम, कुल 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा का अनुमानित मूल्य 01 लाख 50 तथा फोड कार का अनुमानित मूल्य 08 लाख कुल जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्यरू 09 लाख 50 हजार सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक श्री मनोज सिह जादौन के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिह सिसोदिया सहित पुलिस चौकी नयागाव की टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं इससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। नीमच पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, सुरक्षित समाज का संकल्प। |
नीमच। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश को नशामुक्त एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी एवं नशें के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाने संबंधी निर्देश दिये गये है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोज सिह जादौन के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेन्द्र सिह सिसोदिया एवं पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए एक फोर्ड कार वाहन से 75 किला ग्राम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को चार खम्बा चौराह गोठा गुठलाई रोड स्कुल के पास आने वाले वाहनों की जांच के लिए बैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान फोर्ड कार क्रमांक- HR.08.Y.1201 आई जिसका चालक पुलिस की नांकाबंदी को देख अपनी कार को तेजगति से भगाने का प्रयास करने लगा। जो हमराह फोर्स की मदद से कार को घेरा बंदी कर रोका। बाद कार चालक पर अवैध मादक पदार्थ परिवाहन की शंका होने पर पुलिस बल ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला तथा उनसे पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम भंवरदास बैरागी तथा साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम लालाराम गुर्जर होना बताया।
आरोपियान के कब्जे वाले वाहन तलाशी लेने पर कुल 07 कट्टों में 15-15 किलोग्राम, कुल 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ। जब्त डोडाचूरा का अनुमानित मूल्य 01 लाख 50 तथा परिवहन में प्रयुक्त फोड कार का अनुमानित मूल्य 08 लाख है। उक्त मामले में पुलिस थाना जावद पर अपराध क्रमांक 501/2026, धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, आपूर्ति स्रोत एवं परिवहन नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण-
01- भंवरदास पिता बंशीदास जाति बैरागी (45) निवासी लोरडी डेजगरा थाना झंवर तहसील जिला जोधपुर राजस्थान
02- लालाराम पिता रामलाल (31) जाति गुर्जर निवासी कडी आत्री थाना कुकडेश्वर तहसील मनासा जिला नीमच
जब्त सामग्री का विवरण-
07 कट्टों में 15-15 किलोग्राम, कुल 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा का अनुमानित मूल्य 01 लाख 50 तथा फोड कार का अनुमानित मूल्य 08 लाख कुल जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्यरू 09 लाख 50 हजार
सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक श्री मनोज सिह जादौन के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिह सिसोदिया सहित पुलिस चौकी नयागाव की टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं इससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
नीमच पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, सुरक्षित समाज का संकल्प।