![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग तथा मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सृजन संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता नीमच जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल थी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में आज के दौर में आ रही विभिन्न चुनौतियों से सतर्क, जागरूक, और सशक्त रहने हेतु प्रेरित किया। जिसमें नशे से दूर रहना, सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सावधान रहना, माता-पिता व गुरुजनों के मार्गदर्शन अनुसार सही कार्य करना, किसी एक स्किल में पारंगत होकर वित्तीय रूप से स्वावलंबी बनना और नियमित शारीरिक व्यायाम कर शरीर से भी मजबूत बनना आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने की और आज के कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग के विभिन्न दुरुपयोग से छात्राओ को सावधान, जागरूक और सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया। आज के कार्यक्रम का संचालन डॉ. हीरसिंह राजपूत ने किया कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ, अनेक छात्राएं व एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। इसी कड़ी में हेमलता अग्रवाल मैडम ने छात्रा जागरूकता के अंतर्गत कल छात्राओ को पुलिस थाना भ्रमण करने की स्वीकृती प्रदान की। |
नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग तथा मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सृजन संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता नीमच जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल थी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में आज के दौर में आ रही विभिन्न चुनौतियों से सतर्क, जागरूक, और सशक्त रहने हेतु प्रेरित किया।
जिसमें नशे से दूर रहना, सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सावधान रहना, माता-पिता व गुरुजनों के मार्गदर्शन अनुसार सही कार्य करना, किसी एक स्किल में पारंगत होकर वित्तीय रूप से स्वावलंबी बनना और नियमित शारीरिक व्यायाम कर शरीर से भी मजबूत बनना आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने की और आज के कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग के विभिन्न दुरुपयोग से छात्राओ को सावधान, जागरूक और सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया।
आज के कार्यक्रम का संचालन डॉ. हीरसिंह राजपूत ने किया कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ, अनेक छात्राएं व एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। इसी कड़ी में हेमलता अग्रवाल मैडम ने छात्रा जागरूकता के अंतर्गत कल छात्राओ को पुलिस थाना भ्रमण करने की स्वीकृती प्रदान की।