![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मनासा। करवा चौथ पर्व को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रील पोस्ट करने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) प्रखंड मनासा के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को एक आवेदन सौंपकर आरोपी ब्लॉगर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी को सौंपे गए आवेदन में विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान (पिता सतीश राठौर), निवासी मनासा की इंस्टाग्राम आईडी (ayushman_vlogs7) से 29 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुए करवा चौथ पर्व पर एक रील प्रसारित की गई थी। आरोप है कि इस रील में हिंदू समाज के पुरुषों और महिलाओं के लिए अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप- विहिप कार्यकर्ताओं का कहना है कि करवा चौथ हिंदू समाज का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है। इस पावन त्योहार पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अमर्यादित भाषा का उपयोग करने से पूरे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और पर्व की गरिमा को ठेस पहुंची है। मामला दर्ज करने की मांग- विश्व हिन्दू परिषद ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को भड़काने और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले इस विपक्षी के खिलाफ तत्काल अपराध पंजीकृत किया जाए और उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए। आवेदन सौंपने वालों में विहिप के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यजुर्वेदी, प्रखंड मंत्री मंगलसिंह देवड़ा, प्रखंड संयोजक अनिल कुशवाहा सहित विनोद राय, सत्यनारायण राठौर, राहुल, विकास और संदीप आदि शामिल रहे। |
मनासा। करवा चौथ पर्व को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रील पोस्ट करने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) प्रखंड मनासा के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को एक आवेदन सौंपकर आरोपी ब्लॉगर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी को सौंपे गए आवेदन में विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान (पिता सतीश राठौर), निवासी मनासा की इंस्टाग्राम आईडी (ayushman_vlogs7) से 29 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुए करवा चौथ पर्व पर एक रील प्रसारित की गई थी। आरोप है कि इस रील में हिंदू समाज के पुरुषों और महिलाओं के लिए अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप-
विहिप कार्यकर्ताओं का कहना है कि करवा चौथ हिंदू समाज का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है। इस पावन त्योहार पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अमर्यादित भाषा का उपयोग करने से पूरे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और पर्व की गरिमा को ठेस पहुंची है।
मामला दर्ज करने की मांग-
विश्व हिन्दू परिषद ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को भड़काने और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले इस विपक्षी के खिलाफ तत्काल अपराध पंजीकृत किया जाए और उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए। आवेदन सौंपने वालों में विहिप के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यजुर्वेदी, प्रखंड मंत्री मंगलसिंह देवड़ा, प्रखंड संयोजक अनिल कुशवाहा सहित विनोद राय, सत्यनारायण राठौर, राहुल, विकास और संदीप आदि शामिल रहे।