![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच: नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा ने शुक्रवार को दीनदयाल रसोई योजना परिसर में बनाए गए इको फ्रेंडली शीतल प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए हितग्राहियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से दीनदयाल रसोई परिसर में पर्यावरण अनुकूल टाट एवं पानी के फव्वारों की व्यवस्था की गई है, जिससे परिसर का तापमान नियंत्रित रखा जा रहा है और भोजन ग्रहण करने आने वाले नागरिकों को आरामदायक वातावरण उपलब्ध हो रहा है।
इस अवसर पर लोक कल्याण मेला अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वनिधि 2.0 योजना में दो हितग्राहियों को निःशुल्क स्वनिधि क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। लाभार्थी श्री ओम प्रकाश एवं श्री पंकज कुमार ने पूर्व में 10 हजार से 25 हजार रुपये तक के ऋण प्राप्त कर समय पर भुगतान किया था तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये का ऋण पूर्ण करने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि 2.0 योजना का लाभ प्रदान किया गया। श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा ने दोनों हितग्राहियों से चर्चा कर उनके अनुभव जाने तथा उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना नगर पालिका की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान दीनदयाल रसोई संचालक श्री प्रवीण अरोंदकर एवं श्री मनीष कालानी उपस्थित रहे। नगर पालिका की ओर से सिटी मिशन मैनेजर प्रवीण आर्य, सामुदायिक संगठक मनीष मकवाना तथा पथ विक्रेता भी मौजूद थे। |
मालवांचल मित्र, नीमच: नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा ने शुक्रवार को दीनदयाल रसोई योजना परिसर में बनाए गए इको फ्रेंडली शीतल प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए हितग्राहियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से दीनदयाल रसोई परिसर में पर्यावरण अनुकूल टाट एवं पानी के फव्वारों की व्यवस्था की गई है, जिससे परिसर का तापमान नियंत्रित रखा जा रहा है और भोजन ग्रहण करने आने वाले नागरिकों को आरामदायक वातावरण उपलब्ध हो रहा है।

इस अवसर पर लोक कल्याण मेला अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वनिधि 2.0 योजना में दो हितग्राहियों को निःशुल्क स्वनिधि क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। लाभार्थी श्री ओम प्रकाश एवं श्री पंकज कुमार ने पूर्व में 10 हजार से 25 हजार रुपये तक के ऋण प्राप्त कर समय पर भुगतान किया था तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये का ऋण पूर्ण करने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि 2.0 योजना का लाभ प्रदान किया गया।
श्रीमती स्वाति गौरव चौपड़ा ने दोनों हितग्राहियों से चर्चा कर उनके अनुभव जाने तथा उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना नगर पालिका की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान दीनदयाल रसोई संचालक श्री प्रवीण अरोंदकर एवं श्री मनीष कालानी उपस्थित रहे। नगर पालिका की ओर से सिटी मिशन मैनेजर प्रवीण आर्य, सामुदायिक संगठक मनीष मकवाना तथा पथ विक्रेता भी मौजूद थे।