![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, ग्वालियर। जिले के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। चोरी के संदेह में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से की गई बेरहमी से मारपीट के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी आमीन खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बच्ची गुरुवार को अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए पड़ोस में रहने वाले आमीन खान के घर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि घर में रखे कुछ रुपये और एक सोने का पेंडेंट गायब होने के बाद बच्ची पर चोरी का संदेह जताया गया। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने घर ले जाकर कथित रूप से बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। परिजनों के अनुसार, रात में बच्ची को घर छोड़ दिया गया था, लेकिन अगले दिन सुबह वह मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्ची के पिता की शिकायत पर आमीन खान और उसकी पत्नी रेशमा खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की है। हालांकि उसका कहना है कि उसने उसे जान से मारने की नीयत से नहीं पीटा था और उसे अंदाजा नहीं था कि घटना इतनी गंभीर हो जाएगी। पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच में बच्ची के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर घाव मिले हैं। मामले की जांच को मजबूत बनाने के लिए फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। |
मालवांचल मित्र, ग्वालियर। जिले के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। चोरी के संदेह में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से की गई बेरहमी से मारपीट के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी आमीन खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बच्ची गुरुवार को अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए पड़ोस में रहने वाले आमीन खान के घर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि घर में रखे कुछ रुपये और एक सोने का पेंडेंट गायब होने के बाद बच्ची पर चोरी का संदेह जताया गया। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने घर ले जाकर कथित रूप से बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की।
परिजनों के अनुसार, रात में बच्ची को घर छोड़ दिया गया था, लेकिन अगले दिन सुबह वह मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्ची के पिता की शिकायत पर आमीन खान और उसकी पत्नी रेशमा खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की है। हालांकि उसका कहना है कि उसने उसे जान से मारने की नीयत से नहीं पीटा था और उसे अंदाजा नहीं था कि घटना इतनी गंभीर हो जाएगी।
पोस्टमार्टम और प्रारंभिक जांच में बच्ची के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर घाव मिले हैं। मामले की जांच को मजबूत बनाने के लिए फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
पुरानी छावनी थाना पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।