![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच: नीमच विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनावटी में ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ₹15 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन (डोम) के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा किया गया। भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि सामुदायिक भवन ग्रामवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय नागरिकों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत बनाने और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि विकास की रोशनी क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंचे और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी संकल्प के साथ विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मनीषा धाकड़, भाजपा महामंत्री सतीश यादव, ममता नागदा, विधायक प्रतिनिधि दीपक नागदा, राजेश पाटीदार, सूरज सिंह शक्तावत, सरपंच सोनू सेन, संदीप पवार, गोटू अजमेरा, सरपंच गोपाल शर्मा, जनपद सदस्य बालमुकुंद, प्रताप सिंह, ओम सिंह, राधेश्याम पवार, किशन शर्मा, डॉ. देवकरण शर्मा, जनपद सीईओ आरिफ खान सहित ग्राम के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन निर्माण की सौगात के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि इससे गांव में सामाजिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। |
मालवांचल मित्र, नीमच: नीमच विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कनावटी में ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ₹15 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन (डोम) के निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा किया गया। भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि सामुदायिक भवन ग्रामवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय नागरिकों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत बनाने और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि विकास की रोशनी क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक पहुंचे और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी संकल्प के साथ विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष शारदा बाई धनगर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मनीषा धाकड़, भाजपा महामंत्री सतीश यादव, ममता नागदा, विधायक प्रतिनिधि दीपक नागदा, राजेश पाटीदार, सूरज सिंह शक्तावत, सरपंच सोनू सेन, संदीप पवार, गोटू अजमेरा, सरपंच गोपाल शर्मा, जनपद सदस्य बालमुकुंद, प्रताप सिंह, ओम सिंह, राधेश्याम पवार, किशन शर्मा, डॉ. देवकरण शर्मा, जनपद सीईओ आरिफ खान सहित ग्राम के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन निर्माण की सौगात के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि इससे गांव में सामाजिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।