![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच। आपातकाल दिवस के अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विधानसभा क्षेत्र के लोकतंत्र सेनानियों एवं जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।
विधायक परिहार ने लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण शर्मा, बाबूलाल चौधरी, वेणीराम पाटीदार, भगवान खंडेलवाल, राजेंद्र अग्रवाल एवं जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता किशनलाल नागदा का शाल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक परिहार ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय था, जब लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया। ऐसे कठिन समय में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का योगदान राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का त्याग, साहस और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके संघर्षों के कारण ही देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा संभव हो सकी। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, दारासिंह यादव, मेहरसिंह जाट, एडवोकेट विनोद शर्मा, जनरल सिंह चौहान, अनिल शर्मा, अशोक शर्मा, पार्षद योगेश कवीश्वर, अमन दीवान, उमंग सुराह, कान्हा सोनी, गौरव चोपड़ा, महामंत्री विक्की छाबड़ा, रमेश राठौर, महेश चौधरी, राधेश्याम रावत, सतीश हास, लोकेश चांगल, हितेश नामदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। |
मालवांचल मित्र, नीमच। आपातकाल दिवस के अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विधानसभा क्षेत्र के लोकतंत्र सेनानियों एवं जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।

विधायक परिहार ने लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण शर्मा, बाबूलाल चौधरी, वेणीराम पाटीदार, भगवान खंडेलवाल, राजेंद्र अग्रवाल एवं जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता किशनलाल नागदा का शाल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर विधायक परिहार ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय था, जब लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया। ऐसे कठिन समय में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का योगदान राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का त्याग, साहस और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके संघर्षों के कारण ही देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा संभव हो सकी। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, दारासिंह यादव, मेहरसिंह जाट, एडवोकेट विनोद शर्मा, जनरल सिंह चौहान, अनिल शर्मा, अशोक शर्मा, पार्षद योगेश कवीश्वर, अमन दीवान, उमंग सुराह, कान्हा सोनी, गौरव चोपड़ा, महामंत्री विक्की छाबड़ा, रमेश राठौर, महेश चौधरी, राधेश्याम रावत, सतीश हास, लोकेश चांगल, हितेश नामदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।