नीमच | मालवांचल मित्र
नीमच शहर के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं कॉमर्स एकेडमी के संचालक राजेश नलवाया का बुधवार, 22 जुलाई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत, व्यापारिक वर्ग तथा सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय भूरालाल नलवाया के सुपुत्र एवं ध्रुव और अनुभा के पूज्य पिताजी, हेमंत एवं विनोद के लघु भ्राता तथा कमल, सुनील और नीलेश के बड़े भ्राता राजेश नलवाया अपने सरल स्वभाव, शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक व्यवहार के लिए जाने जाते थे।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को प्रातः 9:00 बजे उनके निज निवास स्कीम नंबर 36-ए, मकान नंबर 496 से प्रारंभ होकर स्कीम नंबर 36 स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजेश नलवाया के निधन पर शहर के शिक्षकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
मालवांचल मित्र परिवार भी स्वर्गीय राजेश नलवाया को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है।