![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, जीरन: थाना क्षेत्र के गांधी नगर कॉलोनी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घरेलू गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें 62 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 6 बजे की है। बताया जा रहा है कि रविवार रात भोजन बनाने के बाद गैस चूल्हे की नॉब खुली रह गई थी। बंद कमरे में पूरी रात गैस का रिसाव होता रहा। सोमवार सुबह जब किशनलाल माली (62) चाय बनाने के लिए उठे और माचिस जलाई, तो कमरे में भरी गैस ने तुरंत आग पकड़ ली। देखते ही देखते तेज धमाके के साथ पूरा कमरा आग की लपटों से घिर गया। हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही जीरन पुलिस मौके पर पहुँची। आरक्षक राहुल सिंह और पायलट मनीष राठौर ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को तुरंत एफआरवी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन पहुँचाया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार जारी है। प्राथमिक जांच में गैस रिसाव को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सावधानी ही सुरक्षा: |
मालवांचल मित्र, जीरन: थाना क्षेत्र के गांधी नगर कॉलोनी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घरेलू गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें 62 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 6 बजे की है। बताया जा रहा है कि रविवार रात भोजन बनाने के बाद गैस चूल्हे की नॉब खुली रह गई थी। बंद कमरे में पूरी रात गैस का रिसाव होता रहा। सोमवार सुबह जब किशनलाल माली (62) चाय बनाने के लिए उठे और माचिस जलाई, तो कमरे में भरी गैस ने तुरंत आग पकड़ ली। देखते ही देखते तेज धमाके के साथ पूरा कमरा आग की लपटों से घिर गया।
हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही जीरन पुलिस मौके पर पहुँची। आरक्षक राहुल सिंह और पायलट मनीष राठौर ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को तुरंत एफआरवी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन पहुँचाया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार जारी है।
प्राथमिक जांच में गैस रिसाव को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सावधानी ही सुरक्षा:
विशेषज्ञों का कहना है कि गैस चूल्हे का उपयोग करने के बाद नॉब बंद करना सुनिश्चित करें। यदि गैस की गंध आए तो तुरंत दरवाजे-खिड़कियां खोल दें और किसी भी प्रकार की आग या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग न करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।