मालवांचल मित्र, नीमच: नगर के अरनिया कुमार प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ प्रवेशोत्सव एवं मातृ सम्मेलन के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उपस्थिति से विद्यालय परिसर उत्सवमय नजर आया।
इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को नवीन गणवेश का वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में जैन सोशल ग्रुप उड़ान के सदस्य एवं मातृ शक्ति की विशेष सहभागिता रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, एपीसी एवं पार्षद श्रीमती किरण शर्मा सहित संकुल प्रभारी प्राचार्य श्री मुकेश जैन, श्रीमती नेहा शर्मा, सुनीता प्रधान और आयशा मुल्तानी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कु. नैना कुंवर (पिता – प्रताप सिंह) को कक्षा 5वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम का संचालन भावना शर्मा द्वारा किया गया, जबकि अंत में श्री प्रमोद उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन ने न केवल नए सत्र की सकारात्मक शुरुआत की, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं अभिभावकों की भागीदारी को भी मजबूत किया।