![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच: सेवा कार्यों को नई गति देने और बालिका छात्रावास के संचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सेवा भारती शिक्षण समिति ने जिला समिति के गठन की घोषणा की है। यह निर्णय सेवा प्रकल्पों के विस्तार और बेहतर प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया। यह घोषणा मालवा प्रांत छात्रावास प्रमुख श्रीमती प्रीति तेलंग एवं वरिष्ठ प्रांत टोली सदस्य देवप्रकाश के सानिध्य में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न आयामों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए। समिति के अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल को पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव के रूप में सचिन सी.के. शर्मा, सहसचिव के रूप में राजेश जायसवाल और कोषाध्यक्ष के रूप में सुशील गोयल को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती अलका गोयल को दायित्व दिया गया है। कार्यकारिणी में संतोष चोपड़ा, नारायण राठौर, ललित अग्रवाल, सुरेंद्र लोढ़ा, वासुदेव गर्ग, चंद्रशेखर योगी, विवेक कटारिया, दिनेश पासवानी, सुश्री लक्ष्मी प्रेमाणी और श्रीमती ज्योति पटेल को शामिल किया गया है। वहीं, संरक्षक के रूप में सुनील पटेल मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। समिति के कार्यों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न आयामों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। स्वास्थ्य आयाम में डॉ. स्वप्निल वाधवा, डॉ. गौरव अग्रवाल, सुश्री लक्ष्मी प्रेमाणी और श्रीमती संगीता जारोली को जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षा आयाम में सी.के. शर्मा, मनोज महेश्वरी, सुश्री सुनीता मंगल, श्रीमती रेणु चौपड़ा, नंदकिशोर नागदा, श्रीमती जय श्री चौबे और श्रीमती आभा पामेचा को शामिल किया गया है। सामाजिक आयाम का दायित्व वासुदेव गर्ग, श्रीमती रजिया, दिनेश परवानी, श्रीमती शिवा मित्तल और चंद्रशेखर योगी को सौंपा गया है। वहीं, स्वावलंबन आयाम में ललित अग्रवाल, दिलीप डूंगरवाल, राजेश जायसवाल, श्रीमती प्रेमलता लालका, श्रीमती ममता, श्रीमती ज्योति पटेल और श्रीमती आभा अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। साथ ही, बालिका छात्रावास के माध्यम से वंचित एवं जरूरतमंद बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का विश्वास व्यक्त किया। |
मालवांचल मित्र, नीमच: सेवा कार्यों को नई गति देने और बालिका छात्रावास के संचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सेवा भारती शिक्षण समिति ने जिला समिति के गठन की घोषणा की है। यह निर्णय सेवा प्रकल्पों के विस्तार और बेहतर प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
यह घोषणा मालवा प्रांत छात्रावास प्रमुख श्रीमती प्रीति तेलंग एवं वरिष्ठ प्रांत टोली सदस्य देवप्रकाश के सानिध्य में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न आयामों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए।
समिति के अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल को पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव के रूप में सचिन सी.के. शर्मा, सहसचिव के रूप में राजेश जायसवाल और कोषाध्यक्ष के रूप में सुशील गोयल को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती अलका गोयल को दायित्व दिया गया है।
कार्यकारिणी में संतोष चोपड़ा, नारायण राठौर, ललित अग्रवाल, सुरेंद्र लोढ़ा, वासुदेव गर्ग, चंद्रशेखर योगी, विवेक कटारिया, दिनेश पासवानी, सुश्री लक्ष्मी प्रेमाणी और श्रीमती ज्योति पटेल को शामिल किया गया है। वहीं, संरक्षक के रूप में सुनील पटेल मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
समिति के कार्यों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न आयामों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। स्वास्थ्य आयाम में डॉ. स्वप्निल वाधवा, डॉ. गौरव अग्रवाल, सुश्री लक्ष्मी प्रेमाणी और श्रीमती संगीता जारोली को जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षा आयाम में सी.के. शर्मा, मनोज महेश्वरी, सुश्री सुनीता मंगल, श्रीमती रेणु चौपड़ा, नंदकिशोर नागदा, श्रीमती जय श्री चौबे और श्रीमती आभा पामेचा को शामिल किया गया है।
सामाजिक आयाम का दायित्व वासुदेव गर्ग, श्रीमती रजिया, दिनेश परवानी, श्रीमती शिवा मित्तल और चंद्रशेखर योगी को सौंपा गया है। वहीं, स्वावलंबन आयाम में ललित अग्रवाल, दिलीप डूंगरवाल, राजेश जायसवाल, श्रीमती प्रेमलता लालका, श्रीमती ममता, श्रीमती ज्योति पटेल और श्रीमती आभा अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। साथ ही, बालिका छात्रावास के माध्यम से वंचित एवं जरूरतमंद बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का विश्वास व्यक्त किया।