![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
















|
मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीना द्वारा सभी थानों को संपत्ति संबंधी अपराधो में अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में चलाये गये अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन में निरी. विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी के नेतृत्व में पुलिस थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा थाना पिपलियामंडी के लहसुन गोदाम से चोरी की गयी 250 किलोग्राम लहसुन कीमती 20 हजार रुपये मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की। घटना का संक्षिप्त विवरण- फरियादी अनिल पिता भंवरलाल शर्मा 65 साल निवासी विराट कालोनी पिपलियामंडी द्वारा दिनांक 15.10.26 की रात्रि में अपने लहसुन गोदाम से लहसुन के 10 कट्टे (कुल 250 किलोग्राम लहसुन) चोरी होने संबंधी रिपोर्ट की जिस पर से थाना पिपलियामण्डी पर अपराध क्रमांक 320/26 धारा 331(3),305(a) BNS पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । उक्त अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात से ही थाना पिपलियामंडी पुलिस द्वारा पतारसी हेतु लगातार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, मुखबिरों को सक्रिय किया गया। अनुसंधान के दौरान दिनांक 19.10.26 को मुखबिर की सुचना पर आरोपीगणों 1. अर्जुन पिता सत्यनारायण बावरी उम्र 28 साल निवासी देवरी हाल मुकाम अयोध्याबस्ती पिपलियामंडी व 2. अंतर सिंह पिता उमराव सिंह राजपुत म्र 35 साल निवासी अयोध्याबस्ती पिपलियामंडी थाना पिपलियामंडी को गिरफ्तार किया गया। जिन्होने पुछताछ के दौरान लहसुन के कट्टे चोरी करना स्वीकार किया गया व आरोपीयों की निशादेही से चोरी गयी 250 किलोग्राम लहसुन कीमती 20000/- को बरामद कर जप्त करने में सफलता प्राप्त की गयी। गिरफ्तार आरोपी- 1. अर्जुन पिता सत्यनारायण बावरी उम्र 28 साल निवासी देवरी हाल मुकाम अयोध्याबस्ती पिपलियामंडी थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर जप्त मश्रुका- 250 किलोग्राम लहसुन कीमती 20000/- रुपये पुलिस टीम- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. विक्रम सिंह इवने, उनि रितेश डामोर चौकी प्रभारी पिपलियामंडी, उनि प्रभुलाल डामर, प्रआर विनोद सिंह, आर मान सिंह, एफआरवी चालक महेन्द्र सिंह व प्रहलाद गुर्जर की सराहनिय भूमिका रही। |
मंदसौर। एसपी विनोद कुमार मीना द्वारा सभी थानों को संपत्ति संबंधी अपराधो में अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में चलाये गये अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन में निरी. विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी के नेतृत्व में पुलिस थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा थाना पिपलियामंडी के लहसुन गोदाम से चोरी की गयी 250 किलोग्राम लहसुन कीमती 20 हजार रुपये मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
फरियादी अनिल पिता भंवरलाल शर्मा 65 साल निवासी विराट कालोनी पिपलियामंडी द्वारा दिनांक 15.10.26 की रात्रि में अपने लहसुन गोदाम से लहसुन के 10 कट्टे (कुल 250 किलोग्राम लहसुन) चोरी होने संबंधी रिपोर्ट की जिस पर से थाना पिपलियामण्डी पर अपराध क्रमांक 320/26 धारा 331(3),305(a) BNS पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । उक्त अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात से ही थाना पिपलियामंडी पुलिस द्वारा पतारसी हेतु लगातार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, मुखबिरों को सक्रिय किया गया।
अनुसंधान के दौरान दिनांक 19.10.26 को मुखबिर की सुचना पर आरोपीगणों 1. अर्जुन पिता सत्यनारायण बावरी उम्र 28 साल निवासी देवरी हाल मुकाम अयोध्याबस्ती पिपलियामंडी व 2. अंतर सिंह पिता उमराव सिंह राजपुत म्र 35 साल निवासी अयोध्याबस्ती पिपलियामंडी थाना पिपलियामंडी को गिरफ्तार किया गया। जिन्होने पुछताछ के दौरान लहसुन के कट्टे चोरी करना स्वीकार किया गया व आरोपीयों की निशादेही से चोरी गयी 250 किलोग्राम लहसुन कीमती 20000/- को बरामद कर जप्त करने में सफलता प्राप्त की गयी।
गिरफ्तार आरोपी-
1. अर्जुन पिता सत्यनारायण बावरी उम्र 28 साल निवासी देवरी हाल मुकाम अयोध्याबस्ती पिपलियामंडी थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर
2. अंतर सिंह पिता उमराव सिंह राजपुत उम्र 35 साल निवासी अयोध्याबस्ती पिपलियामंडी थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर
जप्त मश्रुका-
250 किलोग्राम लहसुन कीमती 20000/- रुपये
पुलिस टीम-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. विक्रम सिंह इवने, उनि रितेश डामोर चौकी प्रभारी पिपलियामंडी, उनि प्रभुलाल डामर, प्रआर विनोद सिंह, आर मान सिंह, एफआरवी चालक महेन्द्र सिंह व प्रहलाद गुर्जर की सराहनिय भूमिका रही।