![]()
|
















|
मालवांचल मित्र, नीमच। Census 2027 का पहला चरण शुरू हो चुका है और नीमच शहर में जनगणना प्रगणकों ने 1 मई से घर-घर जाकर मकानों और परिवारों की विस्तृत जानकारी जुटाने का कार्य तेज कर दिया है। मकान नंबरिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सर्वे का अगला चरण प्रारंभ हो गया है। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना प्रगणकों को सटीक और पूरी जानकारी देकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े ही भविष्य की सरकारी योजनाओं, बजट आवंटन और विकास कार्यों की नींव होते हैं। यदि जानकारी सही नहीं होगी, तो योजनाओं का लाभ प्रभावित हो सकता है। क्यों जरूरी है आपकी सही जानकारी?
जनगणना को एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए अधिकारियों ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इसे गंभीरता से लें और प्रगणकों के साथ पूरा सहयोग करें। सही जानकारी देकर आप भी देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। |
मालवांचल मित्र, नीमच। Census 2027 का पहला चरण शुरू हो चुका है और नीमच शहर में जनगणना प्रगणकों ने 1 मई से घर-घर जाकर मकानों और परिवारों की विस्तृत जानकारी जुटाने का कार्य तेज कर दिया है। मकान नंबरिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सर्वे का अगला चरण प्रारंभ हो गया है।
नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना प्रगणकों को सटीक और पूरी जानकारी देकर सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े ही भविष्य की सरकारी योजनाओं, बजट आवंटन और विकास कार्यों की नींव होते हैं। यदि जानकारी सही नहीं होगी, तो योजनाओं का लाभ प्रभावित हो सकता है।
क्यों जरूरी है आपकी सही जानकारी?
जनगणना को एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए अधिकारियों ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इसे गंभीरता से लें और प्रगणकों के साथ पूरा सहयोग करें। सही जानकारी देकर आप भी देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।